भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई, USA को 6-5 से हराया

भुवनेश्वर: भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s hockey team) ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया है. हॉकी ओलिंपिक क्वॉलिफायर के दूसरे मुकाबले में यूएसए के खिलाफ हारने के बाद भी टीम ने तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया है. दरअसल, भारतीय महिला टीम ने एग्रीगेट के आधार पर अमेरिका को 6-5 से दी शिकस्त दी. 

गौरतलब है कि भरतीय महिला टीम ने पहले मैच में यूएसए की टीम को 5-1 के बड़े अंतर से हराया था, जबकि दूसरे मुकाबले मे उसे यूएसए के हाथों 4-1 से हार का सामना करना पड़ा. बावजूद इसके वह एग्रीगेट के आधार पर अमेरिका के 5 गोलों के मुकाबले 6 के साथ ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने में सफल रही. भारत की ओर से मैच के 49वें मिनट में कप्तान रानी रामपाल ने गोल निर्णायक गोल दागा. इस गोल के साथ ही भारतीय फैंस झूम उठे. उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई. हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम कोई गोल दाग नहीं सकी लेकिन उसे ओलिंपिक का टिकट मिल गया.  

मैच की शुरुआत से ही आज भारतीय महिला टीम रंग में नजर नहीं आई और एक के बाद एक गोल खाती गई. डिफेंस बेहद कमजोर नजर आया जिसका फायदा उठाते हुए यूएसए की टीम ने कल के प्रदर्शन की भरपाई की और एक के बाद एक 4 गोल जड़कर भारतीय को मुश्किल में डाल दिया. तीन क्वॉर्टर तक भारतीय टीम ने संघर्ष किया लेकिन हौंसला नहीं खोया. अंत में कप्तान ने गोल दागते हुए उनके चेहरे पर खुशी लौटा दी.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!