मैरी कॉम करेंगी एशियाई मुक्केबाजों का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यबल ने छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम को मुक्केबाजों का प्रतिनिधित्व करने 10 सदस्यीय समूह में शामिल किया है। मैरी कॉम इस समूह में एशियाई मुक्केबाजों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस समूह में दो बार के ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता यूक्रेन के दिग्गज वासिल लामाचेनको (यूरोप) और पांच बार के विश्व चैंपियन तथा 2016 ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अमेरिका के जूलियो सेजार ला क्रूज जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। मैरी कॉम 51 किग्रा वर्ग में ओलंपिक कांस्य पदक जीतने के अलावा पांच बार की एशियाई चैंपियन हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीते। आईसीसी ने बयान में कहा कि प्रत्येक क्षेत्र से एक महिला और एक पुरुष खिलाड़ी मुक्केबाजी समुदाय से निजी और डिजिटल रूप से जुड़ने की भूमिका निभाएंगे। बयान के अनुसार ,‘‘वे टोक्यो ओलंपिक खेल 2020 के मुक्केबाजी टूर्नामेंट और क्वालीफाइंग प्रतियोगिताओं की योजना बनाने के लिए खिलाड़ियों के सुझावों को मुक्केबाजी कार्यबल (बीटीएफ) तक पहुंचाने में मदद करेंगे।’’
पुरुष : लुकमो लावल (अफ्रीका), जूलियो सेजार ला क्रूज (अमेरिका), जियांगयुआन असियाहु (एशिया), वासिल लामाचेनको (यूरोप), डेविड निका (ओसियाना)।
महिला : खदीजा मार्दी (अफ्रीका), मिकाइला मायर (अमेरिका), एमसी मेरीकोम (एशिया), सारा ओरोमोने (यूरोप) और शेली वाट्स (ओसियाना)।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!