BJP प्रत्याशी कमलेश शाह कल जमा करेंगे नामांकन, CM मोहन और वीडी शर्मा होंगे शामिल 

भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर नामांकन फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। भाजपा (BJP) ने कमलेश शाह को उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस अभी तक उम्मीदवार पर मंथन कर रही है। इस बीच कल मंगलवार को बीजेपी उम्मीदवार कमलेश शाह अपना नामांकन फार्म जमा करेंगे। इस दौरान सीएम मोहन और वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। दोनों ही नेता कल छिंदवाड़ा जाएंगे।बता दें कि अमरवाड़ा विधानसभा उप-चुनाव दोनों पार्टी के लिए अस्मिता का सवाल है। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह क्षेत्र के अंतर्गत आती है इसलिए कांग्रेस इस सीट पर जीत की पूरी कोशिश कर रही है। कमलेश शाह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके इस्तीफे के कारण इस सीट पर दोबारा चुनाव कराए जा रहे हैं। कमलेश शाह पर भाजपा ने विश्वास जताते हुए बीजेपी उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं कांग्रेस भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।

अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उप – चुनाव के लिए 14 से 21 जून तक नामांकन फॉर्म भरे जाएंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 24 जून को होगी। उम्मीदवार 26 जून तक नामांकन फॉर्म वापस ले सकते हैं। अमरवाड़ा में 10 जुलाई को मतदान होगा। इसके बाद 13 जुलाई को मतगणना की जाएगी। उसी दिन परिणाम भी घोषित हो जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!