Cabinet में शामिल ना होने पर बोले फग्गन सिंह कुलस्ते, बताया मिला था ऑफर, खुद किया मना, जानें कारण

‘कैबिनेट मंत्री बना सकते हो तो ठीक है…’, मोदी मंत्रिमंडल में जगह न मिलने पर फग्गन कुलस्ते का बड़ा बयान, कहा- राज्यमंत्री पद दे रहे थे, मैंने मना कर दिया

भोपाल। मोदी मंत्रिमंडल का गठन होने के बाद सभी केंद्रीय मंत्रियोंऔर राज्य मंत्रियों को उनका प्रभार सौंप दिया गया है। मध्य प्रदेश के सभी नेताओं को भी उनका दायित्व मिल गया है जिसके बाद सभी अपने विभाग के कामकाज में जुट गए हैं। वहीं अब मोदी कैबिनेट को लेकर मध्य प्रदेश की मंडला लोकसभा सीट से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का ऐसा बयान सामने आया है जिससे सियासी घमासान मचना तय माना जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री का पद दिया जा रहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री बना रहे हो तो ठीक है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और 7 बार के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने एक बयान में कहा कि सरकार मुझे राज्यमंत्री बनाना चाहती थी लेकिन मैंने मना कर दिया। मैं तीन बार राज्यमंत्री रह चुका था। वे चौथी बार बनाना चाह रहे थे इसलिए मैंने इंकार कर दिया। अगर बनाना ही था तो कैबिनेट मंत्री बनाते।अगर भविष्य में स्वतंत्र मंत्रालय को लेकर विचार होगा तो सोचेंगे।

बता दें कि केंद्र में ग्रामीण विकास व इस्पात राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके फग्गन सिंह कुलस्ते को इस बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी है। फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते ने बताया कि उनकी भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी इसको लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भविष्य में केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्वतंत्र मंत्रालय को लेकर विचार किया जाएगा तो सोचा जाएगा। गौरतलब है कि फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते का नाम मध्य प्रदेश के बड़े आदिवासी नेता के रूप में शुमार किया जाता है। कुलस्ते केंद्रीय मंत्रिमंडल में तीन बार राज्‍यमंत्री रह चुके हैं। माना जा रहा है कि कुलस्‍ते के इस बयान पर प्रदेश में जमकर सियासत देखी जा सकती है। वहीं अब कांग्रेस इसे बड़े मुद्दे के रुप में भुनाने का प्रयास कर सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!