सुपर-8 में भारत के मुकाबले तय, जानिए कब और किस टीम से भिड़ेगी रोहित की सेना

अमेरिका और वेस्टंडीज की मेजबानी में जारी टी20 विश्व कप 2024 अब सुपर-8 की तरफ पहुंच रहा है। ग्रुप चरण के 38 मुकाबले खेले जा चुके हैं। आज न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी के बीच 39वां मुकाबला खेला जाएगा जबकि 18 जून को वेस्टइंडीज की अफगानिस्तान से भिड़ंत होगी। हालांकि, इन दोनों मैचों से कुछ असर नहीं पड़ेगा। सुपर-8 की आठ टीमें तय हो चुकी हैं। 19 जून से सुपर-8 राउंड की शुरुआत हो जाएगी। 20 टीमें इस विश्व कप में खेलने उतरी थीं, जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया था। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 में पहुंची हैं।

सुपर-8 की आठ टीमें तय
सुपर-8 की आठ टीमें तय हो चुकी हैं। इस टी20 विश्व कप में कुछ बड़े उलटफेर भी देखने को मिले हैं। अफगानिस्तान ने जहां न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीम को चौंकाया, वहीं अमेरिका ने पाकिस्तान टीम को चौंका दिया। इस बार सुपर-8 में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी कुछ पूर्व चैंपियन टीमें नहीं दिखेंगी। इनकी जगह अमेरिका, अफगानिस्तान जैसी नई और मजबूत टीमों ने अपनी जगह तय की है। सुपर-8 के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, अमेरिका, इंग्लैंड और बांग्लादेश ने क्वालिफाई कर लिया है।

19 जून से सुपर-8 राउंड की शुरुआत
सुपर-8 राउंड की शुरुआत 19 जून को अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच से होगी। इस राउंड में दो ग्रुप हैं। एक ग्रुप की एक टीम तीन मैच खेलेगी। हर एक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर-8 राउंड के लिए टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सीडिंग्स तय की गई थीं। जैसे कि भारत सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने पर भले ही अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहता, लेकिन उन्हें A1 ही माना जाता। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के लिए है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने ग्रुप (बी) में शीर्ष पर है, लेकिन उन्हें B2 का दर्जा दिया गया है। 26 और 27 जून को सेमीफाइनल के मुकाबले और 29 जून को बारबाडोस में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। हम आपको सुपर-8 के शेड्यूल के बारे में बता रहे हैं…

आइए पहले टूर्नामेंट से पहले दी गई सीडिंग्स पर नजर डालते हैं…

ग्रुप A
A1: भारत, A2: अमेरिका

ग्रुप-B
B1: इंग्लैंड, B2: ऑस्ट्रेलिया

ग्रुप-C
C1: अफगानिस्तान, C2: वेस्टइंडीज

ग्रुप-D
D1: दक्षिण अफ्रीका, D2: बांग्लादेश

दोनों ग्रुप तय

ग्रुप-1ग्रुप-2
भारतइंग्लैंड
ऑस्ट्रेलियाअमेरिका
अफगानिस्तानदक्षिण अफ्रीका
बांग्लादेशवेस्टइंडीज

सुपर-8 का पूरा शेड्यूल

मैचतारीख
(भारत)
भारतीय समयानुसारस्थान
अमेरिका vs दक्षिण अफ्रीका19 जूनरात 8 बजेएंटीगुआ
इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज20 जूनसुबह 6 बजेसेंट लूसिया
अफगानिस्तान vs भारत20 जूनरात 8 बजेबारबाडोस
ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश21 जूनसुबह 6 बजेएंटीगुआ
इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका21 जूनरात 8 बजेसेंट लूसिया
यूएसए vs वेस्टइंडीज22 जूनसुबह 6 बजेबारबाडोस
भारत vs बांग्लादेश22 जूनरात 8 बजेएंटीगुआ
अफगानिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया23 जूनसुबह 6 बजेसेंट विन्सेंट
यूएसए vs इंग्लैंड23 जूनरात 8 बजेबारबाडोस
वेस्टइंडीज vs दक्षिण अफ्रीका24 जूनसुबह 6 बजेएंटीगुआ
ऑस्ट्रेलिया vs भारत24 जूनरात 8 बजेसेंट लूसिया
अफगानिस्तान vs बांग्लादेश25 जूनसुबह 6 बजेसेंट विन्सेंट
  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!