बड़ा हादसा… 23 यात्रियों को लेकर जा रहा वाहन अलकनंदा नदी में गिरा, कई मौतों की आशंका

रूद्रप्रयाग: उत्तराखंड में रूद्रप्रयाग के पास रैंतोली में बद्रीनाथ हाइवे पर यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर वाहन अलकनंदा नदी में गिर गया. इस घटना में 12 यात्रियों के मौके पर ही मारे जाने की आशंका है. वहीं 7 यात्री घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है.

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. रुद्रप्रयाग से कुछ पहले ये हादसा हुआ है. यहां वाहन सीधे गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में जाकर समा गया. वाहन जैसे ही नीचे गिरा तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो तुरंत मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी. घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया.


हादसे का शिकार हुआ वाहन दिल्ली के यात्रियों को लेकर जा रहा था. ये लोग दिल्ली से चोपता तुंगनाथ जा रहे थे. इस वाहन में ड्राइवर सहित 23 लोग सवार थे. आशंका जताई जा रही है कि घटना में कई मौतें भी हो सकती हैं, लेकिन अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है.


घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया?

घटना के संबंध में रुद्रप्रयाग की एसपी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि रुद्रप्रयाग में रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर के हाइवे से खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. फिलहाल स्थानीय लोगों, जिला पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, जिला आपदा प्रबंधन व जल पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू किया जा रहा है.

घटना को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा- जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली है. स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं.

सीएम धामी ने आगे लिखा- घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है. जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!