येदियुरप्पा के खिलाफ मामला राहुल गांधी के मानहानि मुकदमे के प्रतिशोध में रची गयी राजनीतिक साजिश है : भाजपा

बेंगलुरु: कर्नाटक प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि राज्य की कांग्रेस सरकार पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो मामले में बदले की राजनीति कर रही है।भाजपा का कहना है कि येदियुरप्पा के खिलाफ मामला कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मानहानि मुकदमे के प्रतिशोध में रची गयी राजनीतिक साजिश है। पार्टी अदालत के आदेश का सम्मान करने और इसके पीछे की मंशा को चुनौती देने के लिए प्रतिबद्ध है।

पूर्व भाजपा राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया पर निशाना साधते हुए कहा, “क्या यह बदले की राजनीति नहीं है। उन्होंने (सिद्दारमैया) दावा किया था कि वह इस तरह की चाल नहीं चलेंगे, लेकिन अब वह ठीक वैसा ही कर रहे हैं। राज्य के लोग उन्हें इसके लिए जवाबदेह ठहरायेंगे।” उन्होंने मामला दर्ज होने के बाद सरकार की कार्रवाई में चार महीने के विलंब का उल्लेख किया और गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर द्वारा मामले को खारिज करने वाले बयान का हवाला दिया।

विधानपरिषद सदस्य एवं भाजपा के मुख्य सचेतक एन रविकुमार ने भी मामले को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि शिकायतकर्ता का अधिकारियों और राजनेताओं के खिलाफ कई मामले दर्ज करने का इतिहास रहा है।
विधानसभा परिषद सदस्य चालावाड़ी नारायणस्वामी ने कहा, “चार महीने की निष्क्रियता के बाद कांग्रेस अचानक हरकत में आयी है। येदियुरप्पा के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाना बेहद निंदनीय है।”
गौरतलब है कि गुरुवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में येदियुरप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!