शिवसेना की उम्मीदों को झटका, कांग्रेस के बाद अब पवार बोले- विपक्ष में बैठेंगे

मुंबई महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर शिवसेना की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने साफ किया है कि उनकी पार्टी विपक्ष में बैठेगी. उन्होंने कहा कि जनता ने हमें विपक्ष के रूप में चुना है. हम विपक्ष में बैठेंगे. वहीं गुरुवार को शिवसेना नेता संजय राउत से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि राउत मुझसे मिले थे, लेकिन शिवसेना के बारे में कोई बात नहीं हुई.

बता दें कि सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस भी शिवसेना को समर्थन देने के मूड में नहीं है. कांग्रेस विपक्ष में बैठने को तैयार है. इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता कहते आए हैं कि अगर शिवसेना समर्थन मांगने आती है तो हम उसपर विचार करेंगे. महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता भले ही शिवसेना को समर्थन देने पर बयान देने चुके हैं, लेकिन पार्टी नेृतत्व इसके खिलाफ है.

सोनिया गांधी के घर हुई बैठक

शिवसेना को समर्थन देने के मुद्दे पर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर पर बैठक हुई. राज्य इकाई के नेताओं का मानना है कि सरकार बनाने के लिए पार्टी को शिवसेना का समर्थन करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व जल्दबाजी में फैसला लेना नहीं चाहती.

सोनिया गांधी के घर पर हुई बैठक में  महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, बालासाहेब थोरट, मणिरॉव ठाकरे और पृथ्वीराज चौहान मौजूद रहे. बैठक में शामिल रहे बालासाहेब थोरट ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद हमें सभी चीजों की रिपोर्ट सोनिया गांधी को देनी थी. आज हमने विधानसभा चुनाव की सभी रिपोर्ट उन्हें दे दी. हमने काफी चर्चा की. थोरट ने कहा कि हमने सोनिया गांधी को महाराष्ट के मौजूदा राजनीतिक हालात के बारे में बताया.


संजय राउत ने की थी पवार से मुलाकात

शिवसेना विधायक दल की बैठक के बाद गुरुवार को जब संजय राउत ने NCP प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की तो राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं. संजय राउत की ओर से तो इसे सिर्फ दिवाली मिलन जैसा ही बताया गया है, लेकिन इसका संदेश काफी आगे तक गया.

नवाब मलिक ने क्या कहा था

सीएम की कुर्सी के लिए जारी खींचतान के बीच एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि उनकी पार्टी के लिए कोई अछूता नहीं है. मलिक ने कहा कि अगर बीजेपी और शिवसेना सरकार नहीं बनाती हैं तो एनसीपी सरकार बनाने का तरीका ढूंढेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी राज्यपाल शासन और बाकी विकल्पों की बात कर रही है, लेकिन चुनाव इसके लिए नहीं हुए थे. एनसीपी प्रवक्ता ने कहा कि कुछ भी संभव है. शिवसेना पर नरम रुख अपनाते हुए मलिक ने कहा कि शिवसेना ने काफी समय से अन्याय देखा है और लोगों ने भी ऐसा देखा है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!