उड़ीसा दौरे पर रहेंगे CM मोहन, रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर ग्वालियर में लगेगा वीरांगना मेला, एमपी वासियों को पर्यटन में हवाई सेवा की मिलेगी बड़ी सौगात 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बुधवार को उड़ीसा दौरे पर रहेंगे। वे उड़ीसा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम मोहन जनता मैदान भुवनेश्वर में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ मुख्यमंत्री पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगे। प्रदेश में आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय व्यवस्था एवं केंद्रों का मुख्यमंत्री मोहन अध्ययन करेंगे। बता दें कि उड़ीसा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है।

18 जून को ग्वालियर में लगेगा वीरांगना मेला
रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर 18 जून को ग्वालियर में वीरांगना मेला लगेगा। इसमें आयोजन समिति स्वयं सम्मान राशि देगी। रानी लक्ष्मीबाई के समाधिस्थल पर बलिदान मेला का आयोजन तो पिछले 23 वर्ष से अनवरत रूप से किया जा रहा है। इस वर्ष में भी यह आयोजन भव्य तरीके से होगा। मेले में वीरांगना सम्मान भी दिया जाता है। प्रदेश के संस्कृति विभाग ने 10 वर्ष पूर्व वीरांगना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए वीरांगना सम्मान देने की घोषणा की थी। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली नारीशक्ति को दो लाख रुपये की राशि के साथ सम्मान पत्र दिया जाता है। कोरोना काल से शासन की ओर से यह सम्मान बंद कर दिया गया। आयोजन समिति का कहना है कि इस वर्ष वह अपनी ओर से यह सम्मान प्रदान करेगी।

एमपी वासियों को पर्यटन में हवाई सेवा की मिलेगी बड़ी सौगात
मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रदेश के आठ शहरों को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली एवं खजुराहो को 6 सीटर वाले दो एयरक्राफ्ट्स के माध्यम से जोड़ने के लिए पीएम श्री हवाई पर्यटन सेवा का संचालन गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 जून को भोपाल एयरपोर्ट पर पीएम श्री हवाई पर्यटन सेवा के विमान को फ्लैग ऑफ कर रवाना करेंगे। पहली फ्लाइट भोपाल-जबलपुर-रीवा-सिंगरौली की होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!