वीडी शर्मा ने सोशल मीडिया से हटाया “मोदी का परिवार”, PM मोदी के पोस्ट के बाद लिया फैसला

भोपाल। लोकसभा चुनाव से खत्म होने के बाद NDA सरकार अब सत्ता में है। मंत्रिमंडल का गठन होने के बाद अब बीजेपी नेता सोशल मीडिया में अपने नाम के आगे से “मोदी का परिवार” हटा रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी अपने नाम के आगे से मोदी का परिवार शब्द हटा दिया है। उन्होंने यह फैसला पीएम मोदी के एक्स (X) पोस्ट के बाद किया है। 

दरअसल पीएम मोदी ने अब से कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे अब अपने नाम के आगे से “मोदी का परिवार” हटा लें। उन्होंने लिखा, चुनाव प्रचार के दौरान पूरे भारत में लोगों ने मेरे प्रति स्नेह के प्रतीक के रूप में अपने सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ जोड़ा। इससे मुझे बहुत ताकत मिली। भारत के लोगों ने एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत दिया है, जो एक तरह का रिकॉर्ड है। और हमें अपने देश की बेहतरी के लिए काम करते रहने का जनादेश दिया है।हम सभी एक परिवार हैं, यह संदेश प्रभावी ढंग से पहूंचाए जाने के बाद, मैं एक बार फिर भारत के लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा और अनुरोध करूंगा कि अब आप अपने सोशल मीडिया से ‘मोदी का परिवार’ हटा दें। डिस्प्ले नाम बदल सकता है, लेकिन भारत की प्रगति के लिए प्रयास करने वाले एक परिवार के रूप में हमारा बंधन मजबूत और अटूट है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष के नेता लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी का कोई परिवार ही नहीं है। जिसके बाद बीजेपी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार है। जिसके बाद सभी बीजेपी नेताओं ने अपने नाम के आगे मोदी का परिवार शब्द जोड़ कर यह सन्देश दिया था कि सभी उनका परिवार हैं। अब चुनाव के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के आग्रह के बाद वीडी शर्मा ने अपने नाम के आगे से “मोदी का परिवार” हटा दिया है। उनके अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी मोदी का परिवार नाम हटा दिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!