शहरी विकास राज्य मंत्री बनाए गए तोखन साहू, जानिए पंच से केंद्रीय मंत्री तक का सफर

रायपुर. आज मोदी कैबिनेट 3.0 की पहली बैठक होनी है. इससे पहले मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ से केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए गए बिलासपुर सांसद तोखन साहू को हाउसिंग एवं अर्बन अफेयर्स का राज्य मंत्री बनाया गया. हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को हाउसिंग एवं अर्बन अफेयर्स का कैबिनेट मिनिस्टर बनाया गया है.

छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 सीट बीजेपी जीती है. फिलहाल 10 में से केवल एक तोखन साहू को मंत्री पद मिला है. तोखन साहू बिलासपुर संसदीय सीट से पहली बार सांसद चुने गए हैं. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 1,64,558 वोटों के बड़े अंतर से हराया है. तोखन साहू को कुल 7 लाख 24 हजार 937 वोट और देवेंद्र यादव को 5 लाख 60 हजार 379 वोट मिले.

जानिए तोखन साहू का राजनीतक सफर
तोखन साहू का जन्म मुंगेली जिला के ग्राम डिंडौरी में 15 अक्टूबर 1969 को हुआ था. उन्होंने एम. कॉम तक की शिक्षा ग्रहण की है. उनका विवाह लीलावती साहू से हुआ है, जिनसे एक पुत्र व एक पुत्री है. 1994 में लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के निर्विरोध पंच चुने जाने के साथ उनका राजनैतिक जीवन शुरू हुआ. 30 जनवरी 2005 को लोरमी क्षेत्र क्रमांक–18 फुलवारीकला से जनपद सदस्य बने.

2012 में जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के प्रतिनिधि बनें. जिला साहू समाज के संरक्षक बने. भाजपा पश्चिम मंडल के महामंत्री बने. 2013 में भाजपा ने उन्हें लोरमी विधानसभा से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया. उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी और सिटिंग विधायक धर्मजीत सिंह को चुनाव हराया. 2018 में भाजपा ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए लोरमी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन जनता कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मजीत सिंह के हाथों उन्हें हार मिली. 2023 के विधानसभा चुनाव में बेमेतरा जिले की नवागढ़ विधानसभा के प्रभारी रहे थे.

  • सम्बंधित खबरे

    प्राइवेट स्कूलों में RTE एडमिशन गड़बड़ी पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, डायरेक्टर से मांगा शपथ पत्र

     शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गलत तरीके से बच्चों के प्रवेश को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है.याचिकाकर्ता के अनुसार दुर्ग जिले में…

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!