CCS मंत्रालय पर बीजेपी ने नहीं छोड़ी पकड़, शाह, राजनाथ, जयशंकर और निर्मला का मंत्रालय रिपीट

मोदी सरकार 3.0 में कुल मंत्रियों की संख्या 72 होगी, जिसमें 30 मंत्री कैबिनेट का हिस्सा होंगे. इनके अलावा 5 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। वहीं, 36 सांसदों को राज्य मंत्री का पद दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रालय का बंटवारा कर दिया है। नरेंद्र मोदी कैबिनेट के लिए विभागों की घोषणा के बाद अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, डॉ. एस जयशंकर के मंत्रालय में कोई बदलाव नहीं किया गया।

CCS मंत्रालय पर बीजेपी ने नहीं छोड़ी पकड़

सहयोगियों की तरफ से भी बड़े मंत्रालय की मांग की जा रही थी। लेकिन कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) में प्रतिनिधित्व करने वाले चार महत्वपूर्ण मंत्रालय भाजपा की झोली में रखने की बात साफ कर दी थी। सीसीएस में प्रतिनिधित्व करने वाले चार मंत्रालय रक्षा, गृह मंत्रालय, वित्त और विदेश मंत्रालय हैं। मोदी के पिछले प्रशासन में इन मंत्रालयों का नेतृत्व क्रमशः राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने किया था। सीसीएस सुरक्षा के मामलों पर निर्णय देने वाली देश की सर्वोच्च संस्था होती है। प्रधानमंत्री इस कमेटी के अध्यक्ष हैं और गृह मंत्री, वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री इसके सदस्य। देश की सुरक्षा संबंधी सभी मुद्दों से जुड़े मामलों में अंतिम निर्णय कैबिनेट ऑन सिक्योरिटी का ही होता है। इसके अलावा कानून एवं व्यवस्ता और आंतरिक सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर भी सीसीएस ही अंतिम निर्णय लेता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!