भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ सफेद गेंद के गेंदबाज है जसप्रीत बुमराह, दिग्गजों ने पढ़े तारीफ में कसीदे

नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में मैच जिताऊ प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह की हर जगह तारीफ हो रही है। कोई उन्हें भारतीय क्रिकेट के इतिहास का सफेद गेंद का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बता रहा है तो कोई उन्हें सबसे बड़ा मैच विजेता बता रहा है। बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ 119 रनों को डिफेंड करते हुए अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 14 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए। उनके यह तीन विकेट भारत के लिए काफी अहम थे, बुमराह ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम समेत मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद का शिकार किया।
 
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच के बाद इरफान पठान ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के इतिहास का सफेद गेंद का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज करार दिया। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के शो में कहा, “कमेंट्री बॉक्स में, जसप्रीत बुमराह के आखिरी दो ओवर फेंकने से पहले, मैंने कहा कि वह भारतीय बैंक हैं। वह बहुत सुरक्षित हैं। वह इतने महान गेंदबाज हैं कि आप जानते हैं कि जब भी वह गेंदबाजी करने आएंगे, वह उन लाइनों और लेंथ से गेंदबाजी करेंगे जो भारतीय टीम को खेल में बनाए रखेंगे।”

पठान ने आगे कहा, “यह एक विशेष योग्यता है। वह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ सफेद गेंद के गेंदबाज हैं और यही बात है। कोई भी उनके करीब नहीं आता।”

 वहीं मोहम्मद कैफ ने बुमराह को लेकर लिखा कि फॉर्मेट चाहे कोई सा हो, सिचुएशन चाहे जैसी हो, बुमराह सबसे बड़े मैच विनर है। इस कैप्शन के साथ कैफ ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं, वर्ल्ड क्रिकेट में कोई बुमराह का बी ‘भी’ नहीं है।

बता दें, भारत के 119 रनों के सामने पाकिस्तान 113 ही रन बना पाया। भारत ने यह मुकाबला 6 रनों से जीता। बुमराह को उनकी लाजवाब गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं और इन दोनों ही मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बुमराह ही रहे हैं। पाकिस्तान से पहले आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में बूम-बूम ने यह अवॉर्ड जीता था।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!