राष्ट्रपति भवन के वीडियो से कौतूहल, मोदी सरकार के शपथ समारोह में तेंदुआ भी पहुंच गया!

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में अपने तीसरे कार्यकाल की शपथ ली। इस दौरान उनके साथ 72 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिसके गवाह करीब 6 हजार से ज्यादा मेहमान बने। यही नहीं इस आयोजन के दौरान एक बिन बुलाया मेहमान भी पहुंचा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक 12 सेकेंड का वीडियो वायरल है, जिसमें शपथ लेकर साइन करते हुए मंत्री दुर्गादास उइके दिख रहे हैं। उनके पीछे सीढ़ियों के ऊपर से एक जंगली जानवर गुजरता दिख रहा है। अब तक साफ नहीं है कि वह कौन सा जंगली जानवर है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वह तेंदुआ था।

यदि वह जानवर तेंदुआ ही था तो यह सुरक्षा के लिहाज से भी चिंता की बात है। यदि वह तेंदुआ ही था तो एक राहत भरी बात यह रही कि वह मंच की ओर नहीं बढ़ा और ना ही मेहमानों की भीड़ की ओर गुजरा। इस वीडियो को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर यह कौन सा जानवर है, जो यूं खुलेआम और सहजता से राष्ट्रपति भवन में इतने अहम मौके पर घूम रहा है।

जानवर की आकृति से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवत: वह तेंदुआ ही था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शायद वह कोई पालतू जानवर है। हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि वह कौन सा जानवर था। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस वीडियो की प्रमाणिकता पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि जब हमने शपथ समारोह के प्रसारण वाला डीडी नेशनल का पूरा वीडियो यूट्यूब पर देखा तो यह सही निकला।

शपथ ग्रहण समारोह के कवरेज में भी यही वीडियो दिखता है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। कई यूजर्स ने इसे लेकर सवाल भी पूछा है कि क्या राष्ट्रपति भवन में जंगली जानवर इस तरह से खुलेआम घूम रहे हैं। आखिर सुरक्षाकर्मी कहां हैं और क्या कर रहे हैं। कंट्रोल रूम के सुरक्षाकर्मी कहां हैं और क्या सीसीटीवी कैमरों की निगरानी नहीं हो रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!