एमपी में अगले सप्ताह मानसून देगा दस्तक, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है. कभी गर्मी की मार से लोग परेशान हैं तो कभी बारिश से लोगों को राहत मिल रही है. इसी बीच मानसून को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. मौसम विभाग के मुताबिक एमपी में अगले हफ्ते मानसून की एंट्री हो जाएगी.

दरअस, मध्य प्रदेश में प्री मानसून के चलते रविवार की शाम राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में बारिश हुई. रतलाम, धार और छिंदवाड़ा जिलों में भी बारिश हुई. वहीं कुछ जिलों में बूंदाबांदी भी हुई. मौसम विभाग ने सोमवार को भी कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है.

Monsoon में ठहराव के संकेत

बताया जा रहा है कि मानसून में कुछ ठहराव के संकेत हैं. मानसून तय समय 17-18 जून के आसपास ही पहुंचने की संभावना है. जिसके चलते भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

ग्वालियर चंबल में लू का अलर्ट

इधर, IMD ने ग्वालियर चंबल अंचल के जिलों में लू चलने की संभावना जताई है. प्रदेश के 10 शहरों का तापमान अभी भी 43 डिग्री सेल्सियस के पार है. ग्वालियर और बुंदेलखंड संभाग सबसे ज्यादा तपा. सबसे ज्यादा तापमान दमोह 44.5, निवाड़ी और छतरपुर में 44.2, टीकमगढ़ में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम सर्वाधिक अधिकतम तापमान शाजापुर में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को कई जिलों में बारिश के लिए चेतावनी जारी की है. डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिला में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. यहां ओलावृष्टि होने के लिए भी चेतावनी जारी की गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!