मोदी मंत्रिमंडल में सबसे युवा महिला मंत्री रक्षा खडसे, 26 साल की उम्र में बनीं थीं सांसद

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद और गोपनीय की शपथ दिलाई। मोदी के नए मंत्रिमंडल से जहां कई पुराने चेहरों का पत्ता कट गया है। वहीं, कुछ नए चेहरों को जगह दी गई है। इनमें एक नाम उभरकर रक्षा खडसे का भी सामने आया है। मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुईं खडसे दूसरी सबसे युवा मंत्री हैं। वह 37 साल की हैं। उनसे पहले के. राम मोहन नायडू (36 वर्षीय) सबसे युवा मंत्री हैं। खडसे मात्र 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बनीं थीं।  

कोठाड़ी गांव से हुई सियासी करियर की शुरुआत
खडसे महाराष्ट्र की रावेर सीट से लगातार तीसरी बार आम चुनाव जीती हैं। वह मूलरूप से मध्यप्रदेश के खेतिया बड़वनी जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने सियासी करियर की शुरुआत साल 2010 में कोठाड़ी गांव से की थी, जब वह सरपंच बनीं थीं। इस पद को उन्होंने साल 2012 तक संभाला था। इसके बाद वह जलगांव जिला परिषद के लिए चुनीं गईं। साल 2012 से 2014 तक जलगांव (महाराष्ट्र) जिला परिषद में स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल समिति की अध्यक्ष रही थीं।

दो आम चुनाव में तीन लाख से ज्यादा मतों दर्ज की जीत
उन्होंने पहली बार 2014 के आम चुनाव में राकांपा के मनीष जैन को तीन लाख से ज्यादा मतों से हराया था। मात्र 26 सल की उम्र में वह 16वीं लोकसभा की सबसे युवा सांसद बनी थीं। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में खडसे को रावेर सीट से मैदान में उतारा था। इस चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस के उल्हास पाटिल को तीन लाख से ज्यादा मतों से हराया। इसके बाद 2024 के आम चुनाव में उन्होंने शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के श्रीराम पाटिल को ढाई लाख से ज्यादा मतों से हराया।

एकनाथ खडसे की बहू हैं रक्षा
अब रक्षा खडसे के पारिवारिक पृष्ठभूमि के बार में जानते हैं। वह राकांपा के नेता एकनाथ खडसे की बहू हैं। उनकी शादी निखिल खडसे से हुई थी। लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। निखिल ने साल 2013 में खुद को गोली मार दी थी। रक्षा ने कंप्यूटर साइंस से बीएससी तक की पढ़ाई की है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!