बनने बाले संभावित मंत्री गडकरी, राजनाथ, सिंधिया, पीयूष, चिराग, जयंत, शिवराज, अनुप्रिया ,मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने वाले सांसदों को आने लगे फोन, मोदी ने नए मंत्रियों को चाय पर बुलाया, जानें लिस्ट में कौन-कौन

नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं नरेंद्र मोदी के शपथ लेने से पहले मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के पास फोन पहुंचने लगे हैं। शपथ ग्रहण से पहले नरेंद्र मोदी ने 11.30 बजे नए मंत्रियों को चाय पर बुलाया है। माना जा रहा है कि चाय पर चर्चा के दौरान इन नये मंत्रियों को उनका विभाग बता दिया जाएगा।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान, जेडीएस नेता कुमारस्वामी, हम के नेता जीतन राम मांझी, आरएलडी नेता जयंत चौधरी, एलजेपी (आर) नेता चिराग पासवान, जेडीयू नेता रामनाथ ठाकुर व अर्जुन राम मेघवाल और अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल को फोन कर बताया गया कि उन्हें कैबिनेट की शपथ लेनी हैं।

वहीं टीडीपी सांसद डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी और किंजरापु राम मोहन नायडू को मंत्री बनने के लिए फोन आया है। इसके अलावा जेडीयू के राज्यसभा सांसद राम नाथ ठाकुर को भी मंत्री पद के लिए फोन आया है। इन सबी नेताओं को मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

शपथ लेने वाले सांसदों से मिलेंगे मोदी

नरेंद्र मोदी शपथ लेने वाले मंत्रियों के साथ सुबह 11.30 बजे चाय पर मुलाकात करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में कहीं न कहीं सभी सांसदों को बता दिया जाएगा कि उन्हें किस मंत्रालय की कमान सौंपी जाने वाली है। नरेंद्र मोदी की तीसरी कैबिनेट में इस बार सहयोगी दलों की भूमिका भी अहम होने वाली है। टीडीपी और जेडीयू दो ऐसे दल हैं, जो प्रमुख मंत्रालयों पर दावा कर रहे हैं। सबसे ज्यादा डिमांड स्पीकर के पद को देखने को मिल रही है। हालांकि, जल्द ही मंत्रियों को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।

बीजेपी के खाते में कौन से मंत्रालय जा सकते हैं?

समाचार एजेंसी पीटीआई की मानें तो गृह, वित्त, रक्षा और विदेश जैसे महत्वपूर्ण विभाग बीजेपी के पास ही रहने वाले हैं। इसी तरह से शिक्षा और संस्कृति जैसे दो मजबूत वैचारिक पहलुओं वाले मंत्रालय की कमान भी बीजेपी सांसदों के पास जा सकते हैं। माना जा रहा है कि सहयोगियों को पांच से आठ कैबिनेट पद मिल सकते हैं। लोकसभा चुनाव जीतने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जैसे शिवराज सिंह चौहान, बसवराज बोम्मई, मनोहर लाल खट्टर भी नई सरकार में शामिल हो सकते हैं. अभी तक उन्हें फोन नहीं आया है।

अब तक किन नेताओं को आए फोन

  1. डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी (टीडीपी)
  2. किंजरापु राम मोहन नायडू (टीडीपी)
  3. अर्जुन राम मेघवाल (बीजेपी)
  4. सर्बानंद सोनोवाल (बीजेपी)
  5. अमित शाह (बीजेपी)
  6. नितिन गडकरी (बीजेपी)
  7. राजनाथ सिंह (बीजेपी)
  8. एच डी कुमारस्वामी (जेडीएस)
  9. जयंत चौधरी (आरएलडी)
  10. चिराग पासवान (एलजेपी-आर)
  11. अनुप्रिया पटेल (अपना दल)
  12. ज्योतिरादित्य सिंधिया (बीजेपी)
  13. शिवराज सिंह चौहान (बीजेपी)
  14. जीतन राम मांझी (हम)
  15. जितेंद्र सिंह (बीजेपी)
  16. ललन सिंह (जदयू)
  17. रामनाथ ठाकुर (जदयू)
  18. अन्नामलाई कुप्पुसामी (बीजेपी)
  19. रक्षा खडसे (बीजेपी)
  20. राव इंद्रजीत सिंह (बीजेपी)
  21. मनोहर लाल खट्टर (बीजेपी)
  22. शांतुनु ठाकुर (बीजेपी)
  23. अश्विनी वैष्णव (बीजेपी)
  24. मनसुख मांडविया (बीजेपी)
  25. प्रतापराव जाधव (शिवसेना शिंदे गुट)
  26. शांतनु ठाकुर (बीजेपी)
  27. कमलजीत सहरावत (बीजेपी)
  28. रामदास अठावले (आरपीआई)
  29. शांतनु ठाकुर (बीजेपी)
  30. कमलजीत सहरावत (बीजेपी)
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!