भारत-पाकिस्तान T20 में 596 दिन बाद आमने-सामने

टी20 विश्व कप का 19वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले इस मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। भारतीय टीम ने जहां अपना पिछला मैच आयरलैंड के खिलाफ जीता था, वहीं पाकिस्तान की टीम को पिछले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ उलटफेर का सामना करना पड़ा था। इसका टीम इंडिया फायदा उठाना चाहेगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 प्रारूप में 596 दिन बाद आमने-सामने होंगी। पिछली बार दोनों टीमें इस प्रारूप में 23 अक्तूबर 2022 को भिड़ी थीं। टी20 विश्व कप 2022 में मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने चार विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि, इसके बाद 2023 में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले, लेकिन तीनों वनडे प्रारूप के थे। दो बार भारत-पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2023 में आमने-सामने आईं, जबकि एक बार वनडे विश्व कप में आमना-सामना हुआ। भारत ने दो मैच जीते थे, जबकि एशिया कप का एक मैच बेनतीजा रहा था।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच के आंकड़े
भारत का टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। दोनों टीमें 2007 से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट में सात बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से छह बार भारत ने और एक बार पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की है। वहीं, ओवरऑल टी20 में दोनों टीमों के बीच 12 मुकाबले हुए हैं। आठ बार भारत ने और तीन बार पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। 2007 में एक मुकाबला टाई हुआ था, जिसे टीम इंडिया ने बॉल आउट में अपने नाम किया था। यानी टीम इंडिया ने 12 में से कुल नौ जीत हासिल की है।

कब है भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला नौ जून यानी रविवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास टी20 विश्व कप 2024 के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा। वहीं, डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भारत के मैचों के अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला देख सकेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!