लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद पहली बार मिले मोदी-योगी, सीएम ने झुक कर किया प्रणाम तो पीएम ने ठोकी पीठ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एनडीए की बैठक में अपना भाषण खत्म करने के बाद कार्यक्रम में शामिल सभी घटक दल के नेताओं और प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने पीएम को झुककर प्रणाम किया तो पीएम ने उनकी पीठ थपथपाई। वहीं अन्य नेताओं ने पीएम को गिफ्ट भी दिया। पीएम ने एक-एक कर सभी लोगों से मुलाकात की।

एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का जनादेश एक बात को बार-बार पुख्ता कर रहा है कि आज के परिदृश्य में देश को सिर्फ और सिर्फ एनडीए पर भरोसा है। जब इतना अटूट भरोसा हो तो देश की अपेक्षाएं बढ़ना स्वाभाविक है। मैं इसे अच्छा मानता हूं। पीएम ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि हमने जो 10 साल काम किया वो तो बस ट्रेलर है।ये सिर्फ चुनावी बयान नहीं था, ये मेरा कमिटमेंट था।

पीएम मोदी ने कहा कि हम न हारे थे, न हारे हैं,लेकिन 4 तारीख के बाद हमारा व्यवहार हमारी पहचान बताता है कि हम जीत को पचाना जानते हैं। हमारे संस्कार ऐसे हैं कि हम जीत की गोद में उन्माद नहीं पालते और न ही हारे हुए का मजाक उड़ाने के संस्कार हमारे अंदर हैं। पीएम ने कहा कि हम विजयी की रक्षा करते हैं और पराजित का मजाक उड़ाने की विकृति हमारे अंदर नहीं है,ये हमारे संस्कार हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आप किसी भी बच्चे से पूछिए कि लोकसभा चुनाव से पहले किसकी सरकार थी तो वो कहेगा एनडीए।फिर उससे पूछिए कि 2024 के बाद किसकी सरकार बनी तो वो कहेगा एनडीए। पीएम ने कहा कि पहले भी एनडीए थी, आज भी एनडीए है और कल भी एनडीए है। 10 साल बाद भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा नहीं छू पाई।

पीएम मोदी ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि अगर हम 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखें तो हर पैरामीटर से दुनिया मानेगी कि ये एनडीए की महाविजय है। आपने देखा कि दो दिन कैसे बीते, ऐसा लगा जैसे हम हार गए, क्योंकि उन्हें (विपक्ष को) अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसे काल्पनिक वादे करने पड़े। पीएम ने कहा कि अगर गठबंधन के इतिहास में आंकड़े देखें तो ये सबसे मजबूत गठबंधन सरकार है। इस जीत को स्वीकार न करने का प्रयास किया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!