10 दिनों में 4 अहम फैसले सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट, पड़ सकता है देश पर बड़ा प्रभाव

नई दिल्ली। नवंबर महीने में 4 तारीख से लेकर अगले 10 दिन देश के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। इन 10 दिनों के भीतर सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई रंजन गोगोई के नेतृत्व में पीठ चार महत्वपूर्ण मामलों में अपना फैसला सुना सकती है। पूर्व में इन मामलों को लेकर देश में बहस चलती रही है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का फैसला देश पर गहरा प्रभाव डाल सकता है।

अयोध्या केस
अयोध्या केस में आ सकता है फैसला

नवंबर महीने में बहुप्रतिक्षित अयोध्या मामले में फैसला आने की उम्मीद है। 16 अक्टूबर को इस मामले में आखिरी सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था। देश के सामाजिक और धार्मिक नजरिए से ये केस काफी अहम रहा है। इस केस के फैसले पर देशभर की नजरें टिकी हैं। सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ इस मामले की सुनवाई कर चुकी है और अब 5 जजों की पीठ को इसपर फैसला देना है। 5 जजों की पीठ क्या फैसला देती है और उस फैसले में जजों की प्रतिक्रिया और उनका मत काफी अहम होगा।

सबरीमाला मंदिर
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ अपने उस निर्णय पर पुनर्विचार कर फैसला दे सकती है जिसमें हर उम्र की महिलाओं को सबरीमाला के अयप्पा मंदिर जाने की इजाजत दी गई थी। सबरीमाला मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का केरल में काफी विरोध हुआ था। इसे देखते हुए मंदिर के आसपास के इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती करनी पड़ी थी।

राफेल डील
राफेल डील मामले पर आ सकता है फैसला

वहीं, सुप्रीम कोर्ट राफेल डील मामले में अपने फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर भी निर्णय सुना सकता है। कोर्ट ने 14 दिसंबर 2018 को राफेल डील की प्रक्रिया को सही ठहराया था, इसी फैसले को लेकर समीक्षा याचिका दायर की गई थी। इस मामले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में महीनों तक घमासान छिड़ा रहा। वहीं, पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट सीजेआई को आरटीआई के दायरे में लाने के मामले पर भी फैसला सुना सकता है। इस याचिका में सीजेआई ऑफिस को आरटीआई के तहत लाने की अनुमति देने की मांग की गई है। आरटीआई कार्यकर्ता सुभाष चंद्र अग्रवाल ने इस याचिका को दाखिल किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!