कुलविंदर कौर के समर्थन में परिवार, भाई शेर सिंह ने बताई थप्पड़ कांड की इनसाइड स्टोरी

बॉलीवुड क्वीन व हिमाचल प्रदेश के मंडी की नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ जड़ने से चर्चा में आई सीआईएसएफ महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर कपूरथला के गरीब किसान की बेटी है। इस घटनाक्रम का मीडिया के जरिये पता चलने पर जिला कपूरथला की सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के गांव मंड माहीवाल का पूरा परिवार कुलविंदर कौर के समर्थन में उतर आया है। दरिया ब्यास की मार झेलने वाले छोटे से गांव मंड माहीवाल में रहने वाले कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह माहीवाल के अनुसार सिक्योरिटी को लेकर कंगना से कुलविंदर कौर तू-तू-मैं-मैं हुई, जिसके बाद तल्खी बढ़ गई।

किसान नेता शेर सिंह माहीवाल ने बताया कि कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ने वाली उनकी छोटी बहन कुलविंदर कौर है। वह छह भाई बहन हैं और उसकी शादी छह साल पहले जम्मू के सिमरन सिंह के साथ हुई। उनके दो बच्चे बेटा-बेटी हैं। करीब पिछले दो साल से कुलविंदर कौर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात है।
उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी सीआईएसएफ में नौकरी करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया के जरिये पता चला कि यह घटना घटी है। क्योंकि उसकी एयरपोर्ट में ड्यूटी थी, लेकिन अब पता चला है कि उसकी सिक्योरिटी पर ड्यूटी के दौरान कंगना रनौत के पर्स व फोन की स्कैनर पर चेकिंग के दौरान कुलविंदर कौर से बहस हो गई।
उनके अनुसार कंगना ने कहा कि वह मंडी की एमपी हैं, जिस पर कुलविंदर कौर ने कहा कि वह नहीं जानती हैं, इस पर उनकी आपस में तू-तू-मैं-मैं हो गई और मामला तल्ख हो गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कंगना पंजाब की बेटियां-माताओं के बारे में बयानबाजी करती हैं, उसे लेकर तल्खी बढ़ने से कुलविंदर कौर की ओर से जो कदम उठाया गया है, उसका वह समर्थन करते हैं। इस मामले में वह हर तरह की लड़ाई और कार्रवाई के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
कुलविंदर के परिवार से नहीं हो पा रहा संपर्क- शेर सिंह
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सक्तर शेर सिंह माहीवाल ने अंदेशा जताया कि इस घटना के बाद से वह कुलविंदर कौर, उसके पति व दोनों छोटे बच्चों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि वह चिंतिंत हैं कि उनके साथ कुछ गलत न हो जाए। इसलिए वह तुरंत चंडीगढ़ के लिए रवाना हो रहे हैं।
कुलविंदर कौर के गांव माहीवाल में जुटने लगे गांववासी
सीआईएसफ महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर की घटना का मामला सामने आने के बाद सुल्तानपुर लोधी के दरिया ब्यास के किनारे बसे गांव मंड माहीवाल में गांववासी और किसान संगठनों के नेता जुटने शुरू हो गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!