Modi के नाम पर लगी फाइनल मुहर, दिल्‍ली में जुटे NDA के नवनिर्वाचित सांसद

नई दिल्ली

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव एनडीए की बैठक में पेश किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी ने सहमति जताई। इस मीटिंग से पहले नरेंद्र मोदी ने संविधान को नमन किया। मंच पर उनके बगल में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू बैठे दिखे। पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव राजनाथ सिंह ने रखा और फिर अमित शाह ने इसका अनुमोदन किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ हमारी ही इच्छा नहीं है बल्कि देश की 140 करोड़ जनता की यह इच्छा है। देश के हर कोने से यह आवाज आई है कि मोदी जी को देश का नेतृत्व अगले 5 साल करना चाहिए।

वहीं राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता को पूरे भारत ने देखा है। हम सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है कि एनडीए की सरकार ने 10 साल में देश की सेवा की है, उसकी भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी प्रशंसा हो रही है। हम लोगों को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। 1962 के बाद पहली बार कोई नेता लगातार तीसरी बार भारत का पीएम बनने जा रहा है। हमारा सौभाग्य है कि मोदी जी जैसा संवेदनशील प्रधानमंत्री हमें मिलने जा रहा है।

राजनाथ बोले- गठबंधन मजबूरी नहीं, प्रतिबद्धता है

हम सबकी पहचान गठबंधन धर्म का निर्वाह करने से है। यह सिलसिला अटल जी के दौर से ही चला आ रहा है। गठबंधन हमारे लिए मजबूरी नहीं प्रतिबद्धता है। इस बैठक को संबोधित करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश में टीडीपी की जीत के लिए भाजपा को भी क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा कि हम एनडीए सरकार के साथ हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने दुनिया में अपनी धमक दिखाई है। भारत ग्लोबल पावर हाउस बना है। उन्होंने कहा कि हमें देश के विकास के साथ ही क्षेत्रीय आकांक्षाओं का भी ख्याल रखना होगा। नायडू ने कहा कि भारत के पास नरेंद्र मोदी के रूप में सही समय पर सही नेता मौजूद है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!