नीतीश-नायडू ने पहले भी मारी पलटी, क्या फिर होगा दलबदल? जानिए इस सवाल पर क्या बोले आचार्य प्रमोद

एनडीए को मिले बहुमत के बाद सरकार गठन की तैयारी चल रही है. बीजेपी 240 सीटों के साथ एनडीए का सबसे बड़ा दल है. उसके बाद टीडीपी और जेडीयू का नंबर आता है. हालांकि, राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है कि कहीं टीडीपी और जेडीयू एनडीए से बाहर नहीं हो जाएं. अगर ऐसा होता है तो एनडीए के लिए सरकार बनाना मुश्किल हो जाएगा. टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार पहले भी ऐसा कई बार कर चुके हैं.

वहीं, जब पलटी मारने से जुड़ा सवाल कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्च प्रमोद कृष्णम से किया गया तो उन्होंने भी इस पर जवाब दिया. आचार्य प्रमोद ने कहा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पर शक करना गलत है. उन्होंने साथ ही साथ ये भी कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनते हुए देखना चाहती है. आचार्य प्रमोद कृष्णम को इसी साल कांग्रेस पार्टी से निष्काषित किया गया था. वह कांग्रेस की नीतियों के मुखर आलोचक के तौर पर जाने जाते हैं.

नीतीश-नायडू पर बेवजह शक करना गलत: आचार्य प्रमोद

नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को कई बार पलटी मारते हुए देखा गया है, इस पर आप क्या कहना चाहेंगे? इस सवाल के जवाब में आचार्य प्रमोद ने कहा, “नीतीश और चंद्रबाबू के साथ बीजेपी का चुनाव से पहले ही गठबंधन रहा है. इस वजह से उन पर बेवजह शक करना गलत है. नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और चंद्रबाबू नायडू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं. बीजेपी ने चुनाव में बड़ी कामयाबी हासिल की है.”

उन्होंने आगे कहा, “आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के साथ मिलकर सरकार बनेगी. वहां काफी ज्यादा सीटें जीतकर आए हैं, लेकिन मैं कुल मिलाकर कहना चाहता हूं कि देश की जानता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनते हुए देखना चाहती है. अगर देश की जनता नरेंद्र मोदी से इतना ज्यादा नाराज होती तो उन्हें इतना बड़ा जनादेश नहीं देती.”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!