यूपी में सपा-कांग्रेस की जीत से गदगद हैं अखिलेश यादव, सामने आई पहली प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों का रिजल्ट लगभग सामने आ गया हैं। यूपी में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जहां समाजवादी पार्टी ने सबसे अधिक 37 सीट, भारतीय जनता पार्टी ने 33, कांग्रेस पार्टी ने 6 (इंडिया गठबंधन ने कुल 43 सीट), RLD ने 2, आजाद समाज पार्टी और अपना दल ने एक-एक सीट पर कब्जा जमाया हैं। वहीं UP में खुद के दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली बहुजन समाज पार्टी का कहीं भी जादू नहीं चला। प्रदेश में बसपा का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया।

लोकसभा चुनाव 2024 में सपा ने कमाल कर दिया है. यूपी में साइकिल दौड़ने से सपा चीफ अखिलेश यादव काफी खुश हैं. उन्होंने इसका जिक्र एक्स पर पोस्ट कर बताया है. आइए जानते हैं सपा मुखिया ने एक्स पर क्या लिखा है.

अखिलेश यादव ने क्या लिखा?

अखिलेश यादव ने लिखा, ”जनता को प्रणाम, जनमत को सलाम! उप्र की जागरूक जनता ने देश को एक बार फिर से नयी राह दिखायी है, नयी आस जगाई है. ये संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करवाने की जीत है. उप्र की प्रगतिशील जनता के विचार ही वोट के रूप में हमें मिले हैं. ये बंटवारे की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ, सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है. ये INDIA गठबंधन और PDA की एकता की जीत है.”

यूपी में सपा का शानदार प्रदर्शन

यूपी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अखिलेश यादव ने जनता का धन्यवाद किया है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि ये जीत इंडिया गठबंधन की है और पीडीए की है. चुनाव में यादव परिवार के पांच सदस्य चुनावी मैदान में थे. अखिलेश यादव खुद कन्नौज सीट का कमान संभाल रहे थे. इस सीट पर उनको 642292 वोट मिले हैं, जबकि उनकी पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी सीट से रण में थीं. उनको 598526 वोट मिले हैं.

यूपी इंडिया गठबंधन 44 सीटों के साथ आगे

मैनपुरी से अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव ने बीजेपी के जयवीर सिंह को 221639 वोटों से हरा दिया है. वहीं सपा चीफ अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट पर 170922 वोटों से आगे चल रहे हैं. यूपी की 80 सीटों पर सपा 37 सीटों पर आगे है. तो वहीं इंडिया गठबंधन को 44 सीटों के साथ आगे है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!