विदिशा से शिवराज सिंह चौहान की रिकॉर्ड तोड़ जीत, बोले- जनता मेरे लिए भगवान हैं, उनकी सेवा करना पूजा के समान

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से बड़े अंतर से चुनाव जीत रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान 820868 वोट्स से जीत हासिल कर चुके हैं। ये अब तक इस लोकसभा में किसी भी सीट का सबसे बड़ा मार्जिन है। शिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस के प्रतापभानू शर्मा लड़ रहे हैं। विदिशा से शिवराज रिकॉर्ड अंतर से जीतते नजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा सभी 29 सीटों पर चुनाव जीतती नजर आ रही है। शिवराज राज्य के पूर्व सीएम है। उन्हें इस बार विदिशा से चुनावी मैदान में उतारा गया था।

इस जीत के शिवराज ने कहा कि लोग मेरे लिए भगवान हैं और उनकी सेवा करना ‘पूजा’ के समान है। उन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया…मैं जब तक जीवित हूं लोगों की सेवा करता रहूंगा।’ उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी के प्रति लोगों की प्रशंसा और विश्वास की अभिव्यक्ति है। बीजेपी एमपी में सभी 29 सीटें जीत रही है और तीसरी बार एनडीए 300 सीटों के पार जा रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित बनेगा। मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट के लिए मंगलवार सुबह से जारी मतगणना के अब तक के रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी सीट पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा के प्रमुख उम्मीदवार जो आगे हैं उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), शिवराज सिंह चौहान (विदिशा), फग्गन सिंह कुलस्ते (मंडला), शंकर लालवानी (इंदौर), वीडी शर्मा (खजुराहो), संध्या राय (भिंड), लता वानखेड़े (सागर), वीरेंद्र कुमार (टीकमगढ़), आलोक शर्मा (भोपाल) और रोडमल नागर (राजगढ़) शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में 4,74,280 मतों से आगे हैं, जबकि मंडला सीट पर उनके सहयोगी फग्गन सिंह कुलस्ते 1,01,390 मतों से आगे हैं। खजुराहो में भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वी.डी. शर्मा 4,61,628 मतो से आगे हैं। नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राजगढ़ में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पीछे हैं। इस सीट पर रोडमल नागर 71,819 मतों से आगे हैं। छिंदवाड़ा में कांग्रेस के निवर्तमान सांसद नकुलनाथ पीछे हैं, जबकि भाजपा के विवेक बंटी साहू उनसे 78,908 मतो से आगे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया रतलाम में 1,93,542 मतों से पीछे हैं। इंदौर में भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी रिकॉर्ड 10,02,120 मतों से आगे हैं, जबकि ‘नोटा’ (उपरोक्त में से कोई नहीं) को अब तक 2,06,224 मत मिले हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!