पिता बने वरुण धवन, पत्नी नताशा ने दिया बेटी को जन्म, बी-टाउन सेलेब्स ने दी खास अंदाज में बधाइयां

मुंबई

 बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल के घर बेटी का जन्म हुआ है। वरुण धवन के पिता और निर्देशक डेविड धवन ने सभी फैंस को बेबी गर्ल के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नताशा ने बेटी को जन्म दिया है और वरुण बेटी के पिता बन गए हैं। यह खबर सुनकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। हर कोई वरूण को को बधाई दे रहा है और साथ ही ढेर सारी शुभकामनाएं भी फैंस द्वारा दी जा रही है।
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और नताशा दलाल पेरेंट्स बन गए हैं। नताशा ने सोमवार 3 जून को एक बेटी को जन्म दिया। वरुण के पिता व फिल्म निर्माता डेविड धवन ने यह गुड न्यूज शेयर की। वहीं एक्टर ने भी सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।

वरुण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक क्यूट वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके पेट डॉग बीगल जॉय ने ई-कार्ड पकड़ा हुआ है और उस पर लिखा है: “वेलकम लिटिल सिस्टर… 3 जून, 2024।”

इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “हमारी बेटी आई है। मां और बच्चे को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद। हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे।”

इस गुड न्यूज के बाद से सोशल मीडिया पर वरुण के फैंस और उनके बी टाउन के दोस्त सभी बधाइयां दे रहे हैं।

अर्जुन कपूर, सामंथा रूथ प्रभु से लेकर प्रियंका चोपड़ा जोनस समेत उनके कई दोस्तों ने बधाइयां दी।

सामंथा रूथ प्रभु ने कमेंट में लिखा, “बेस्ट न्यूज, आप दोनों को बधाई।”

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने लिखा: “बधाई हो!…”

फिल्म निर्माता करण जौहर ने लिखा: “मेरे बेबी को बेबी गर्ल हुई है। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। प्राउड मम्मी-पापा को बधाई। नताशा और वरुण को ढेर सारा प्यार…”

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने कहा: “बधाई हो… आप तीनों के लिए बहुत सारा प्यार।”

करीना कपूर खान ने लिखा, “भगवान आप पर अपनी कृपा बनाए रखे… सबसे बढ़िया न्यूज।”

एक्ट्रेस दीया मिर्जा, ईशा गुप्ता, नुसरत भरुचा और परिणीति चोपड़ा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “बधाई हो!…”

अभिषेक बच्चन ने लिखा: “वाह, क्या शानदार खबर है… बधाई।”

नील नितिन मुकेश ने लिखा, “पूरे परिवार को बधाई और नन्ही परी को आशीर्वाद।”

वरुण के सबसे करीबी दोस्त व एक्टर अर्जुन कपूर ने लिखा, “बेबी जॉन के घर बच्चा हुआ!! पापा नंबर 1 की कास्टिंग अब फाइनल हो गई है!! नताशा और वरुण धवन को बधाई।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण को पिछली बार फिल्म ‘बवाल’ में देखा गया था। वह जल्द ही ए. कालीस्वरन की निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बेबी जॉन’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ भी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!