‘कल्कि 2898 एडी’ की प्रील्यूड ‘बी एंड बी’ सीरीज को शानदार प्रतिक्रिया मिली

मुंबई,

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी की प्रील्यूड ‘बी एंड बी’ सीरीज में भैरव और ‘बुज्जी’ ने पूरे देश में प्रशंसकों से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त की। भैरव और बुज्जी की बहुप्रतीक्षित अपनी तरह की पहली ‘कल्कि 2898 एडी.’ की प्रील्यूड सीरीज का आखिरकार अमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हो गया है। इस तरह की प्रील्यूड सीरीज को रिलीज़ करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म है, जिसके दो एपिसोड रिलीज़ हो चुके हैं और देश के विभिन्न हिस्सों में इन एपिसोड की स्क्रीनिंग की गई।

यह अनूठी एनिमेटेड सीरीज दर्शकों को बुज्जी और भैरव की दुनिया में ले जाती है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे उनकी दोस्ती शुरू हुई और एक भरोसेमंद बंधन में बदल गई। दुनिया भर के दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त करते हुए, ‘बी एंड बी’ सीरीज ने भारतीय सिनेमा में एक नया मानक स्थापित किया है। बड़े पर्दे पर बुज्जी और भैरव को देखकर बच्चे खुशी से चिल्लाते हुए, उनके जैसे दोस्त की चाहत करते हुए देखे जा सकते हैं। इसके अलावा, प्रभास की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और मजेदार संवादों ने सीरीज और भैरवा के उनके किरदार को बेहद मजेदार और मनोरंजक बना दिया है, जिससे अभिनेता का वह पक्ष सामने आया है जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था।

भैरवा की शानदार एंट्री और उनके एक्शन सीक्वेंस को देखकर प्रशंसकों ने अपार प्यार बरसाया है, प्रील्यूड ‘बी एंड बी’ सीरीज को शुरुआती प्रतिक्रिया शानदार रही है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी की अहम भूमिका है। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित ‘कल्कि 2898 एडी’ हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!