मायावती का कहीं भी नहीं चला जादू, सभी सीटों पर बसपा का सूपड़ा साफ!

 लोकसभा चुनाव की 542 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. अब तक के रुझानों में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच जबरदस्त मुकाबला दिखाई दे रहा है. वहीं यूपी की बात करें तो समाजवादी पार्टी 36, बीजेपी 33 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है. खुद के दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली बसपा प्रमुख का कहीं भी जादू नहीं चला. सभी सीटों पर बसपा का सुफड़ा साफ होता दिखाई दे रहा है.

बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में बसपा ने सपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में बसपा ने यूपी में सपा से दोगुनी यानी 10 सीटों पर जीत हासिल की थी. इस बार बसपा ने किसी के साथ भी गठबंधन नहीं किया और अकेले चुनाव लड़ा. इस चुनाव में उत्तर प्रदेश सहित देश की किसी भी सीट पर बसपा को कामयाबी मिलते दिखाई नहीं दे रही है. बता दें कि मायावती की बसपा ने इस बार यूपी की पूरी 80 सीटों पर उम्मीदवार उतारी थी, लेकिन किसी भी सीट पर बसपा के प्रत्याशी आगे नहीं चल रहे हैं.बता दें कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी रायबरेली सीट पर आगे चल रहे हैं. वहीं स्मृति ईरानी अमेठी की सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी से पिछड़ रही हैं. अमेठी से स्मृति ईरानी 45 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं. मैनपुरी से डिंपल यादव और कन्नौज से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं. बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को 62, सपा को 10, बसपा को 5, अपना दल को 2 और कांग्रेस को 1 सीट मिली थी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!