पुराने गढ़ों में BJP को झटका, INDIA गठबंधन 43 सीटों पर आगे, NDA 36 सीट पर आगे

बलिया सीट से बीजेपी प्रत्याशी नीरज पांडेय आगे
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सनातन पांडेय पीछे चल रहे हैं. बीजेपी के प्रत्याशी नीरज शेखर करीब 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. इस सीट पर सनातन पांडेय को 34,945 वोट अभी तक मिले हैं. जबकि नीरज शेखर को 24,865 वोट मिले हैं.

फतेहपुर सीकरी सीट कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार आगे
फतेहपुर सीकरी सीट कांग्रेस की बढ़त लगातार जारी है. इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार 9141 मतों से आगे चल रहे हैं. बीजेपी के राजकुमार चाहर पीछे चल रहे हैं.

अमरोहा में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर दानिश अली 1963 वोटों से आगे
अमरोहा में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर दानिश अली 1963 वोटों से आगे चल रहे हैं. वह बीते चुनाव में बीएसपी के टिकट पर चुनाव जीते थे. लेकिन चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

बलिया में सपा के प्रत्याशी सनातन पांडेय आगे
बलिया में सपा के प्रत्याशी सनातन पांडेय अभी तक 6986 मतों से आगे हैं. इस सीट पर सनातन पांडेय को 16481 वोट मिले हैं. बीजेपी के प्रत्याशी नीरज शेखर को 9495 वोट मिले हैं. जबकि बीएसपी के लल्लन सिंह यादव को 3,702 वोटों मिले हैं.

अलीगढ़ सीट पर बीजेपी के सतीश गौतम 11,776 वोट से आगे
अलीगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी के सतीश गौतम 11,776 चल रहे हैं. बीजेपी के सतीश गौतम को अभी तक 67956 वोट मिले हैं. जबकि दूसरी ओर सपा के प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह को 56180 वोट मिले हैं. वहीं बीएसपी प्रत्याशी 13778 वोट मिले हैं.

सुल्तानपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी पीछे
सुल्तानपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी पीछे चल रही हैं. इस सीट पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रामभुआल निषाद 6,301 वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां अभी तक सपा को 50986 वोट और बीजेपी 44685 वोट मिले हैं.

इलाहाबाद सीट पर बड़ा बदलाव, कांग्रेस आगे, बीजेपी पीछे
प्रयागराज की इलाहाबाद सीट पर बड़ा बदलाव हुआ है. अब कांग्रेस पार्टी के उज्जवल रमण सिंह यहां आगे हो गए हैं. उज्जवल रमण अभी 1696 वोटों से आगे हैं. जबकि बीजेपी के नीरज त्रिपाठी दूसरे स्थान पर हैं.

अखिलेश यादव कन्नौज में बीजेपी प्रत्याशी से आगे
कन्नौज सीट पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को अभी तक 77,924 वोट मिले हैं. जबकि दूसरी ओर बीजेपी के प्रत्याशी सुब्रत पाठक को 45,693 वोट मिले हैं.
अमेठी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा आगे
अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा 14997 वोटों से आगे चल रहे हैं. अभी तक कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को 46,651 वोट मिले हैं. जबकि बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को 31,654 वोट मिले हैं.

इलाहाबाद सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी आगे
इलाहाबाद लोकसभा सीट पर पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी आगे चल रहे हैं. पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को मिले 16811 मत मिले हैं. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह को पहले राउंड में 15116 वोट मिले हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!