भोपाल में आधी रात को ट्रैक पर दौड़ी मेट्रो ट्रेन, शहरवासी हुए रोमांचित, एकटक निहारते रहे

भोपाल। शहर में मेट्रो ट्रेन चलने का इंतजार लंबे अरसे से हो रहा है. शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात भोपाल के एमपी नगर में ट्रैक पर रात्रि में जब मेट्रो दौड़ी तो लोग रोमांचित हो गए. एलिवेटेड कॉरिडोर पर जब रात करीब 12 बजे लोगों ने चमचमाती मेट्रो को चलते देखा तो काफी उत्साहित हो गए. सड़क पर चल रहे राहगीर खड़े हो गए. इस दौरान लोगों ने मेट्रो को अपने कैमरे में कैद किया तो कोई इसे एकटक निहारता रह गया.

मेट्रो के बिजली उपकरण और लाइटिंग टेस्ट
एमपी मेट्रो के अधिकारियों ने बताया “अभी सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच मेट्रो का ट्रायन रन किया जा रहा है. यह पिछली छह महीने से चल रहा है. अक्सर मेट्रो के संचालन का ट्रायल दिन में ही किया जाता है. लेकिन मेट्रो व कॉरिडोर में लगे बिजली उपकरण और मेट्रो की लाइट चेक करने के लिए इसे मध्यरात्रि में दौड़ाया गया. यह ट्रायल रन सफल रहा है. इस दौरान मेट्रो की स्पीड करीब 80 किलोमीटर प्रतिघंटा थी.”

सोलर एनर्जी से भोपाल में दौड़ेगी मेट्रो
मेट्रो के अधिकारियों ने बताया “भोपाल में इसका संचालन सोलर एनर्जी से होगा. मेट्रो स्टेशनों पर भी वाहनों के लिए ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार ने एमपी मेट्रो के अधिकारियों को दिया है. इसके अनुसार लिफ्ट का स्टार्टर की बजाय वीएफडी सिस्टम से संचालित किया जाएगा. जिससे अनियमित बिजली आपूर्ति पर भी लिफ्ट बंद न हो. बिजली आपूर्ति में अनियमितता के चलते एलईडी लाइट 140 ल्यूमिन की होगी, जिससे बल्ब खराब न हों.”

प्रायोरिटी कॉरिडोर का 95 प्रतिशत काम पूरा
राजधानी के रहवासियों का मेट्रो में सफर करने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है. एम्स से सुभाष नगर के बीच प्रायोरिटी कॉरिडोर का 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है. हबीबगंज नाके के पास स्टील ब्रिज बनाने का काम चल रहा है. इसके बनने के बाद सितंबर 2024 से एम्स से सुभाष नगर तक मेट्रो का कामर्शियल रन शुरू कर दिया जाएगा. एम्स से सुभाष नगर तक एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार होने के बाद सुभाष नगर से करोंद के बीच कॉरिडोर बनाने का काम शुरू होगा. इसमें पातरा पुल के पास आरा मिल से सिंधी कालोनी तक 3.39 किलोमीटर का मार्ग भूमिगत होगा. इसके लिए जमीन के 20 मीटर नीचे टनल बनाई जाएगी.

भूमिगत मार्ग में दो मेट्रो स्टेशन बनेंगे
भूमिगत मार्ग में भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के पास दो मेट्रो स्टेशन बनेंगे. इनको इस प्रकार से तैयार किया जाएगा कि बिना परिसर से बाहर निकले यात्री मेट्रो स्टेशन से सीधे रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड में प्रवेश कर सकेंगे. इसके लिए मेट्रो स्टेशन के आगमन और निर्गम द्वार पर एस्केलेटर भी लगाया जाएगा. जिससे यात्री लगेज के साथ भी आसानी से स्टेशन बदल सकेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!