ग्वालियर में सियार ने 4 बच्चों को नोंचे, 2 गंभीर घायल, लोगों ने मार गिराया

ग्वालियर

ग्वालियर में उटीला इलाके के आदिवासी का पुरा और पास के गांव में सियार ने शुक्रवार रात ग्रामीणों पर हमला कर दिया। आदिवासी का पुरा में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर सियार झपटा। बच्चों को बचाने आए लोगों पर भी हमला किया। आदिवासी का पुरा में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर सियार झपटा। इतना ही नहीं बच्चों को बचाने आए लोगों पर भी हमला किया।


सियार के हमले में देव बघेल और सुनैना को गंभीर चोट आई है। पंजा लगने से देव के गाल का मांस निकल गया। सुनैना के गाल और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म हैं। एसडीओपी संतोष कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचे उटीला थाना प्रभारी शिवम राजावत ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

गांव के लोगों ने बताया है कि बच्चों को बचाने के दौरान पूजा पर भी सियार ने जानलेवा हमला बोला। इसके बाद एक और महिला की ओर दौड़ा, तभी गांव के कुत्ते ने उसे दबोच लिया। इसके बाद हमने उसे मार दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सियार पागल हो गया था। काफी लोगों पर हमला कर चुका था।

उससे बचने के लिए ऐसा मजबूरी में करना पड़ा। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी वन विभाग की टीम को दे दी थी। बताया जा रहा है कि सियार संख्या में दो से तीन थे। आदिवासी का पुरा के अलावा पास के गांव में भी एक बच्चे पर सियार ने हमला किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!