किसानों को खेती के लिए सालाना मिलेंगे 11 से 31 हजार रुपए,जानिए पूरी योजना

नई दिल्ली. किसानों  को सीधे लाभ देने वाली देश की सबसे बड़ी स्कीम मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के पहले चरण में 13 लाख 60 हजार 380 किसानों ने फायदा उठा लिया है. इन किसानों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से 442 करोड़ रुपये की रकम भेजी गई है. पहले चरण में करीब 15 लाख किसानों को पैसा दिया जाना था. इस योजना के तहत खेती-किसानी के लिए चार-छह हजार नहीं बल्कि पूरे 25 हजार रुपये सालाना मिल रहे हैं. इसमें पीएम-किसानसम्मान निधि स्कीम का भी पैसा जोड़ दिया जाए तो यह 31 हजार हो जाती है. जिसके पास सिर्फ एक एकड़ जमीन है उसे 11 हजार रुपये मिल रहे हैं.

>> यह स्कीम झारखंड (Jharkhand) राज्य में 10 अगस्त को शुरू हुई थी. अगर आपको इसका लाभ नहीं मिला है तो समझ लें कि इसका लाभ कौन लोग ले सकते हैं और कौन नहीं. कैसे आवेदन किया जा सकता है और इसकी क्या शर्तें हैं.

>> मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत सालाना 5 से 25 हजार रुपये तक का भुगतान किया जाएगा. पीएम-किसान निधि के साथ सहायता 11 से 31 हजार हो जाएगी.

>> प्रति एकड़ 5000 रुपये की दर से अधिकतम पांच एकड़ तक के लिए 25 हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा है. >>प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि स्कीम (PM-kisan Samman Nidhi Scheme) में 6 हजार रुपये की राशि पहले से ही मिल रही है.

कौन और कैसे उठा सकता है इसका फायदा >> यह स्कीम सिर्फ झारखंड के मूल निवासियों, छोटे व सीमांत किसानों के लिए ही है.
>> दूसरे राज्य से यहां आकर जमीन खरीदने वालों को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा.
>> कृषि विभाग या कलेक्ट्रेड से फार्म लेकर उसमें खेत के कागजात लगाने होंगे.
>> बताना होगा कि आवेदन करने वाला व्यक्ति ही खेत का मालिक है.
>> बैंक अकाउंट नंबर, राशन कार्ड और किसान कार्ड लगेगा.
>> बैंक अकाउंट आधार से लिंक न होने की सूरत में किसान लाभ से वंचित हो जाएगा.

किसे कितना मिलेगा लाभ?
एक एकड़ तक जमीन वाले किसान को सालाना 5 हजार रुपए मिलेंगे. इसी प्रकार 2 एकड़ वाले को 10 हजार, 3 एकड़ पर 15 हजार, 4 एकड़ पर 20 और 5 एकड़ पर सालाना 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. यह रकम दो किस्तों में मिलेगी, जबकि पीएम किसान सम्मान निधि तीन किस्त में मिलती है.

यहां हर महीने मात्र 4721 रुपये कमाते हैं किसान!
>> केंद्रीय कृषि मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में प्रति किसान औसत मासिक आय सिर्फ 4721 रुपए है, जो राष्ट्रीय औसत 6426 से काफी कम है. कृषि से जुड़े जानकारों का कहना है कि इसीलिए राज्य सरकार यहां पर इतनी बड़ी सहायता दे रही है.

कितने किसानों को मिलेगा फायदा!
कृषि विभाग के मुताबिक मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से करीब 35 लाख किसानों को 3 हजार करोड़ रुपए की मदद मिलेगी. राज्य सरकार की कोशिश है कि किसानों को खाद, बीज और कीटनाशक आदि के लिए किसी साहूकार और बैंक से कर्ज न लेना पड़े. पिछले पांच साल में कृषि विकास दर में 19 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. साल 2014 में यह -4.5 प्रतिशत थी जो 2019 में बढ़कर 14.5 प्रतिशत हो गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!