World Cup से पहले ICC की टी20 रैंकिंग में उथल-पुथल; अक्षर पटेल ने लगाई लम्बी छलांग

मुंबई

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होने में अब महज कुछ ही दिनों का समय बचा है, ऐसे में आईसीसी ने इस फॉर्मेट की ताजा रैंकिंग जारी की है। आईसीसी टी20 की ताजा बॉलिंग रैंकिंग में भारतीय वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल दो खिलाड़ियों को फायदा मिला है। अक्षर पटेल एक पायदान की छलांग लगाकर टॉप-3 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तीन पायदान की छलांग लगाई है। वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन को 5 पायदान का नुकसान हुआ है जिस वजह से अक्षर पटेल टॉप-3 में पहुंचे हैं। अक्षर (660) अब पहले पायदान पर विराजमान इंग्लैंड के आदिल रशिद (722) और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा (687) से पीछे हैं। टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईसीसी रैंकिंग में ये फायदा भारतीय खिलाड़ियों का जोश बढ़ाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को भी ताजा रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला है। बता दें, वेस्टइंडीज ने हाल ही में साउथ अफ्रीका का तीन मैच की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ किया है, वहीं इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 4 मैच की टी20 सीरीज जारी है।

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में 84 रनों की शानदार पारी खेलने वाले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को एक पायदान का फायदा हुआ है, वहीं 8वें से 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं जॉनी बेयरस्टो 8 पायदान की छलांग लगाकर 36वें नंबर पर हैं। वहीं इसी मैच में 45 रनों की धुआंधार पारी खेलने वाले पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज फखर जमन 6 पायदानों की छलांग लगाकर 51वें नंबर पर पहुंच गए हैं। सूर्यकुमार यादव फिलहाल नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं।

साउथ अफ्रीका पर धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ियों को टी20 रैंकिंग में फायदा मिला है। बैटिंग रैंकिंग में ब्रैंडन किंग पांच पायदान ऊपर चढ़कर आठवें स्थान पर पहुंच गए, जॉनसन चार्ल्स 17 पायदान और काइल मेयर्स 12 पायदान की छलांग लगाकर क्रमश: 20वें और 31वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के प्लेयर ऑफ सीरीज रहे गुडाकेश मोती 84 पायदान की लंबी छलांग लगाकर बॉलिंग रैंकिंग में 27वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!