US में भारत-पाकिस्तान टी20 मैच पर आतंकी खतरा, ISIS ने दी ‘लोन वुल्फ’ अटैक की धमकी!

न्यूयॉर्क

अगले महीने शुरू होने वाले टी-20 क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारत-पाकिस्तान मैच पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच 9 जून को खेला जाएग। इसको लेकर सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है।

एक वीडियो में आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने धमकी जारी की है। वीडियो में ड्रोन हमले की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और चाक चौबंद करने का फैसला लिया गया है।

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि उन्होंने न्यूयॉर्क पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिया है। स्टेडियम और आसपास के इलाकों में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी। लोगों को निगरानी और गहन जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा।

दक्षिण और मध्य एशिया में सक्रिय इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन की शाखा ISIS-खोरासन द्वारा चैट समूह में पोस्ट किए गए वीडियो में यह धमकी दी गई है। होचुल ने कहा कि इस समय कोई सुरक्षा का खतरा नहीं है, लेकिन हम स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अप्रैल से ही धमकियां मिलनी शुरू हो गई थीं।

इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन यानी कि आईएसआईएस ने ब्रिटिश चैट साइट पर क्रिकेट स्टेडियम की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके ऊपर ड्रोन उड़ रहे थे। इसमें भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख 9/06/2024 लिखी हुई थी।

जिस स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना है उसकी क्षमता 30000 दर्शकों की है।  1 जून को भारत और बांग्लादेश के बीच एक प्रदर्शनी मैच के साथ इसकी शुरुआत होगी। 3 जून से टूर्नामेंट के नियमित मैच खेले जाएं। भारत और श्रीलंका के बीच भी मुकाबला होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!