रायपुर में मास्टर की से लॉक तोड़कर 10 बाइक चुराने वाला गिरफ्तार

रायपुर.

राजधानी रायपुर में घूम-घूमकर बाइक चोरी करने वाले आदतन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मास्टर चाबी से बाइक का लॉक तोड़कर शातिराना दिमाग से बाइक लेकर फरार हो जाता था। आरोपी के कब्जे से 10 नग दोपहिया वाहन जब्त किया गया है। इसकी कीमती छह लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।

रायपुर के खम्हारडीह थाना में 25 मई को चोरी के प्रकरण में पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही करण नेताम (20साल) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अपने प्रकरण में चोरी गई एक्टीवा के अलावा रायपुर शहर के विभिन्न जगहों से सिविल लाइन, सरस्वती नगर, खम्हारडीह, रेल्वे स्टेशन के पास से अलग-अलग दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर छह नग एक्टीवा, एक नग डियो, एक नग डियोरो, एक नग एचएफ डिलक्स, एक नग हीरो मेस्ट्रो कुल 10 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती 6 लाख 30 हजार रुपये जब्त किया गया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से वाहनों के लॉक को खोलने वाले मास्टर चाबी को भी जब्त किया गया है। शहर के अन्य थानों में भी जब्त वाहनो के संबंध में अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है। आरोपी विगत छह माह से चोरी की वारदात को अंजाम देते आ रहा है, जो अपने गांव के पास सिलयारी रेल्वे स्टेशन से प्रायः ट्रेन से रायपुर आकर वाहन चोरी के वारदात को अंजाम देता आया है, जिसके खिलाफ थाना आमानाका में भी अपराध पंजीबद्ध है। ग्राम खौना डेरापारा थाना धरसींवा रायपुर निवासी आरोपी करण नेताम को गिरफ्तार किया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!