वाराणसी में राहुल-अखिलेश की संयुक्त रैली, निशाने पर रहे PM Modi, कहा- शहजादे इस बार शह और मात देने का काम करेंगे

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वाराणसी लोकसभा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में संयुक्त जनसभा में जनता से वोट अपील की। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि ये जोश और उत्साह इस बार परिवर्तन के लिए वोट करने जा रहा है। इस बार का चुनाव ऐसा चुनाव उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रही है कि क्योटो की सीट भी हारने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग डबल ताकत हो गए हैं, वो डबल जीरो हो गए हैं। जो कहते थे कि हम डबल इंजन की सरकार है उन्होंने यहां के लोगों के साथ धोखा करने का काम किया है। डबल इंजन का यहां धुआं निकलता दिखाई दे रहा है।

अखिलेश ने कहा कि जो घबराए हुए लोग हैं, हम लोगों को शहजादा बोल रहे हैं, वो सुन लें दोनों शहजादे इस बार शह देने जा रहे हैं, मात भी देंगे। जिन्होंने मां गंगा की कसम खा करके कहा था मां गंगा साफ हो जाएंगी, मां गंगा तो साफ नहीं हुईं लेकिन जितना भी बजट आया था सब साफ हो गया। उन्होंने कहा कि ना निवेश आया, ना कारखाने लगे , आज 10 साल बाद जब पीछे मुड़कर देखते हैं तो ये दीवाली का रॉकेट भी नहीं बना पाए। बनारस वाले जानते होंगे वो सुतली का बम भी नहीं बना पाए, ये जो जी-20 का आयोजन हुआ था, जी-20 का मतलब है 2 गुजरात के बाकी बीजेपी के जीरो।

अखिलेश ने कहा कि जो 4 सौ पार का नारा लगा रहे थे, उनको डर सता रहा है 4 सौ हार का। इस बार देश की 140 करोड़ जनता इनको 140 सीट के लिए भी तरसा देगी। उन्होंने कहा कि अब तो भाषा भी बदल गई, अब तो क्योटो की हार से जबान भी लड़खड़ाने लगी है, ये देश की जनता उनकी पुरानी कहानियों को सुनना नहीं चाहती है। आप क्योटो से जिता देना हम लोग खुशियों के दिन ले आएंगे। उन्होंने कहा कि जो नारी सम्मान की बात कर रहे थे, वो कुछ कुछ याद दिला रहे थे लेकिन प्रधान सांसद ये भूल गए कि बीएचयू में जो बेटियों के साथ घटना हुई थी वो सब बीजेपी के लोग थे।

वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि चमचों ने सवाल किया हिंदुस्तान में अमीर लोग अमीर हो रहे हैं गरीब लोग गरीब इसके बारे में क्या सोचते हो, नरेंद्र मोदी ने कहा कि तुम क्या चाहते हो मैं सबको गरीब बना दूं। इन्होंने 16 लाख करोड़ रुपए अमीरों के माफ किए, अब हम करोड़ो रूपए गरीब परिवारों को देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के सभी गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी, हर परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा, 5 जुलाई को आप अपना बैंक अकाउंट देखोगे तो INDIA की सरकार ने खटाक से 8500 रुपए डाले होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!