दिल्ली में होने वाला टी20 रद्द करना संभव नहीं: गांगुली

कोलकाता । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के नये अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को दिल्ली में होने वाला पहला टी20 मैच रद्द नहीं किया जा सकता हालांकि भविष्य में कार्यक्रम तय करते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि दिवाली के बाद के मैचों को उत्तर भारत के स्थलों पर न रखा जाए। हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने के साथ दिवाली पर पटाखे जलाने से हर साल एनसीआर में हवा की गुणवत्ता का स्तर खराब होता है। गांगुली ने  कहा, ‘‘अब बहुत देर हो गयी है क्योंकि मैच की तैयारियों के लिये काफी चीजें की जाती हैं जैसे टिकट बिक्री और दर्शक, सब कुछ। इसलिये अंतिम समय में मैच रद्द करना संभव नहीं है।’’ बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास अभ्यास सत्र के दौरान मास्क पहने दिखे थे, हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि यह वायु प्रदूषण के कारण नहीं था। दिसंबर 2017 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम फिरोज शाह कोटला में टेस्ट मैच के दौरान वायु प्रदूषण से परेशान रही थी जिससे खिलाड़ियों को मास्क पहनने पड़े थे और कुछ बीमार भी पड़ गये थे। गांगुली ने कहा कि भविष्य में वे आयोजन स्थल तय करते समय ज्यादा व्यावहारिक रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमने पिछले दो दिन में दिल्ली में अधिकारियों से बात की। वे मैच के होने की उम्मीद कर रहे हैं। मैच पहले ही तय कर दिया गया था इसलिये हमें इसे अंतिम समय में रद्द नहीं कर सकते थे क्योंकि हमने 23 अक्टूबर को ही पद संभाला था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि दिवाली के बाद उत्तर भारत में थोड़ी मुश्किल होती है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि सबकुछ ठीक रहे। मैंने मैदानकर्मियों से बात की और उन्होंने कहा कि एक बार धूप आ जायेगी तो यह ठीक हो जायेगा।’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!