IPL 2024 की चैंपियन बनी कोलकाता नाइट राइडर्स, एक तरफा मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का किताब कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता है। फाइनल के एक तरफा मुकाबले में कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराया है। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सिर्फ 113 रन बनाए थे। जिसे कोलकाता नाइट राइडर्स दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद वेंकटेश अय्यर के नाबाद अर्धशतक से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के एकतरफा फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर तीसरा खिताब अपनी झोली में डाला। केकेआर ने गौतम गंभीर की कप्तानी में 2012 और 2014 में आईपीएल ट्राफी जीती थी। अब गुरू गंभीर ने कुशल रणनीतिकार के तौर पर केकेआर को तीसरी ट्राफी दिलायी। केकेआर इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स (पांच) और मुंबई इंडियंस (पांच) के बाद तीन आईपीएल खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बनी। गंभीर के अलावा मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने इस खिताब को दिलाने में अहम भूमिका निभायी जो जानते हैं कि रणजी ट्राफियां कैसे जीती जाती हैं।

इस सत्र का सबसे बड़ा स्कोर (तीन विकेट पर 287 रन) बनाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में लड़खड़ा गयी और टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के बाद 18.3 ओवर में महज 113 रन पर ढेर हो गयी। यह आईपीएल फाइनल का सबसे कम स्कोर भी रहा। इस सत्र में शुरू से दबदबा बनाने वाले केकेआर के लिए यह लक्ष्य बनाना महज औपचारिकता थी, उसने वेंकटेश अय्यर (नाबाद 52 रन) और रहमनुल्लाह गुरबाज (39 रन) की मदद से यह स्कोर 10.3 ओवर में दो विकेट पर 114 रन बनाकर हासिल कर लिया। वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंद में चार चौके और तीन छक्के लगाये जबकि गुरबाज ने 32 गेंद में पांच चौके और दो छक्के जड़े। गुरबाज ने स्टंप के पीछे तीन शानदार कैच भी लपके। वह अपनी बीमार मां को देखने के लिए टूर्नामेंट के बीच में काबुल भी गये थे। कप्तान के तौर पर यह श्रेयस अय्यर का दूसरा फाइनल था, उन्होंने तीन गेंद में नाबाद 06 रन बनाये। केकेआर की जीत के नायक रहे उसके गेंदबाज जिसमें मिचेल स्टार्क नीलामी में मिली रिकॉर्ड राशि को सही साबित करते हुए तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट चटकाये। आंद्रे रसेल ने मध्य के ओवरों में शिकंजा कसा और 2.3 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके। हर्षित राणा ने चार ओवर में एक मेडन से 24 रन देकर दो विकेट हासिल किये। केकेआर की शानदार गेंदबाजी के सामने सनराइजर्स हैदराबाद का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका।

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरूआत काफी खराब रही, उसने पहले दो ओवरों में अपने सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा (02) और ट्रेविस हेड (शून्य) के विकेट गंवा दिये जिससे स्कोर दो ओवर में दो विकेट पर छह रन था। लीग चरण की निराशा के सही समय पर वापसी करने वाले स्टार्क ने आसमान पर छाये बादलों की परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया। स्टार्क ने पहले ही ओवर में शानदार गुड लेंथ गेंद पर अभिषेक के ऑफ स्टंप उखाड़ दिये जबकि अगले ओवर में वैभव अरोड़ा की गेंद पर हेड के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों में समां गयी। हेड पिछले चार मैचों में तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं। राहुल त्रिपाठी (09) भी स्टार्क की गेंद पर रमनदीप सिंह को कैच देकर पवेलियन लौट गये। पावरप्ले खत्म होने तक सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर तीन विकेट पर 40 रन था। स्टार्क ने 24.45 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और उनके पहले स्पैल (3-0-14-2) से उनकी इस कीमत की भरपायी भी हो गयी। हर्षित राणा ने नितीश रेड्डी (13) और रसेल ने एडेन मार्कराम (20) के विकेट झटके। हेनरिक क्लासेन (17 गेंद, 16 रन) को राणा ने आउट किया जिनसे सनराइजर्स हैदराबाद को थोड़े आक्रामक खेलने की उम्मीद थी। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की 2016 के बाद दूसरा खिताब जीतने की उम्मीद टूट गयी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 62 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद कोई उम्मीद नहीं बची थी और कप्तान पैट कमिंस ने 24 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!