एमएस धोनी के रिकॉर्ड को बराबर करने का पैट कमिंस के पास मौका, रोहित शर्मा और इयोन मोर्गन नहीं कर पाए कमाल

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार (26 मई) को आईपीएल 2024 का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के पास एक इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। उनके पास एमएस धोनी के बाद कप्तान के रूप में वनडे विश्व कप और आईपीएल खिताब जीतने वाले दुनिया के दूसरे कप्तान बनने का मौका होगा। धोनी ने 2011 में बतौर कप्तान भारतीय टीम को जीत दिलाई थी और उनके नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स पांच बार चैंपियन बनी।

एमएस धोनी ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में सीएसके के साथ पांच आईपीएल खिताब जीते। पैट कमिंस ने बतौर कप्तान 2023 में वनडे विश्व कप में भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया को खिताब दिलाया था। अगर सनराइजर्स हैदराबाद रविवार को कोलकाता को हरा देती है तो कमिंस पहली बार आईपीएल खिताब जीत जाएंगे।
 
कमिंस से पहले इंग्लैंड के इयोन मोर्गन और भारत के रोहित शर्मा धोनी के इस रिकॉर्ड के करीब पहुंचे थे। लेकिन सफल नहीं हो सके। इयोन मोर्गन के नेतृत्व में इंग्लैंड ने 2019 में वनडे विश्व कप जीता था। हालांकि 2021 में वह कोलकाता के कप्तान रहे और चेन्नई से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। रोहित ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप फाइनल गंवाया। वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचने से पहले रोहित बतौर कप्तान मुंबई को पांच खिताब दिला चुके हैं।

भारत में वनडे विश्व कप 2023 की खिताबी जीत में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करने के बाद पैट कमिंस को आईपीएल नीलामी में बड़ी राशि मिली। उन्हें हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। हैदराबाद की पहली बार कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!