MP के इस जिले में पानी की किल्लतः 2-2 किमी से पुरुष बैलगाड़ियों में और महिलाएं सिर पर पानी लाने मजबूर

नेपानगर(बुरहानपुर)। भीषण गर्मी के चलते धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में धीरे धीरे अब जलसंकट गहराने लगा है जिससे आदिवासियों को राहत मिलने के फिलहाल कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। भीषण गर्मी के कारण क्षेत्र में जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। पीने के पानी की समस्या बढ़ गई है। आदिवासी क्षेत्र धुलकोट की ग्राम पंचायत बोरी, जलान्द्रा में स्थिति ज्यादा बिगड़ने लगी है। जलान्द्रा के बोरदड़ गांव और ग्राम पंचायत बोरी बुजर्ग के चिखलिया गांव में पीने के पानी की सबसे ज्यादा किल्लत देखी जा रही है।ग्राम पंचायत जलान्द्रा के बोलदड़ फालिया में लगभग एक वर्ष से नलों में पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में ग्रामीण महिलाओं को एक किमी दूर तपती धूप में ऊंची चढ़ाई कर पानी लाना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि पानी की समस्या को लेकर पंचायत कोई ध्यान नहीं दे रही है। तपती धूप में पानी लाना पड़ रहा है। लू लगने से महिलाएं बीमार हो रही है। दूसरी ओर ग्राम पंचायत बोरी बुजर्ग के अंतर्गत आने वाले चिखलिया गांव में भी जलसंकट की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण सुबह शाम दो से तीन किमी दूर से बैलगाड़ियों से पानी लाने को मजबूर है। बैलगाड़ियों से पानी लाकर दैनिक उपयोग की जरुरते पूरी करते हैं।।

  • सम्बंधित खबरे

    एमपी-महाराष्ट्र के बीच एमओयू, प्रदेश के एक लाख से ज्यादा हैक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई, जानें क्या बोले सीएम डॉ. मोहन यादव ?

    भोपाल। मध्यप्रदेश के लिए 10 मई का दिन बेहद खास रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने ज्ञान (गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति) को लेकर एक और…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!