पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का भाजपा ने जलाया पुतला,पश्चिम बंगाल में पिछड़ा जाति वर्ग की सूची में रोहिंग्या मुस्लिमों को जोड़े रखने और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना का भाजपा ने किया विरोध

बुरहानपुर। गुरुवार शाम को कमल चौराहा पर भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया। इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल में पिछड़ा जाति वर्ग की सूची में घुसपैठी बांग्लादेशी रोहिंग्या मुस्लिमों को जोड़े रखने और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना के विरोध किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजनीतिक लाभ पाने और सरकार में बने रहने के लिए बांग्लादेश से आए साढ़े पांच लाख रोहिंग्या मुस्लिमों को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल कर लिया था। जिसे असंवैधानिक बताकर सुप्रीम कोर्ट ने उन सभी रोहिंग्या मुस्लिमों के पिछड़ा वर्ग के प्रमाण पत्रों को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने भी माना है कि यह एक राजनीति लाभ पाने और सरकार में बने रहने के लिए षडयंत्र किया गया था।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनिल वाघे ने कहा- पश्चिम बंगाल में वर्ष 2010 से 2024 तक करीब 42 जातियों के 5 लाख लोगों को पिछड़ा जाति का प्रमाण पत्र दिया गया था। जबकि यह 42 जातियां पिछड़ा वर्ग में आती ही नहीं है। मनमानी कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन लोगों को पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर सरकारी नौकरियां भी दिलवाई। जिन्हें उन्होंने अपना वोट बैंक के रूप में अपने पक्ष में किया है। जो कि असंवैधानिक है।


कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पिछड़ा वर्ग का अधिकार छीन रही

बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने कहा- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कह रही हैं कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नहीं मानती हैं। एक ओर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं कि हम संविधान को खत्म करना चाह रहे है। जबकि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पिछड़ा वर्ग के हक को छिनने का प्रयास कर रही हैं। हम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय को नहीं सहेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस, महामंत्री चिंतामन महाजन, सुभान सिंह चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनिल वाघे, मंडल अध्यक्ष रूद्रेश्वर एंडोले, अक्षय मोरे, बलराज नावानी, नरहरी दीक्षित, प्रदीप पाटिल, वीरेंद्र तिवारी, अरुण पाटिल, प्रभाकर महाजन, संभाजी सगरे, समर्थ चिटिनीस, रत्ना बारी, संगीता पगारे, जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम को महामंत्री चिंतामन महाजन, सुभान सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    एमपी-महाराष्ट्र के बीच एमओयू, प्रदेश के एक लाख से ज्यादा हैक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई, जानें क्या बोले सीएम डॉ. मोहन यादव ?

    भोपाल। मध्यप्रदेश के लिए 10 मई का दिन बेहद खास रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने ज्ञान (गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति) को लेकर एक और…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!