स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. चौधरी ने उत्कृष्ट विद्यालय का किया निरीक्षण

रायसेन : स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रायसेन में 65वीं राज्य स्तरीय शालेय टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता (19 वर्ष आयुवर्ग बालक/बालिका) के आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. चौधरी ने प्रतियोगिता हेतु की जा रही व्यवस्थाओं के साथ ही प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास, उनके भोजन, खिलाड़ियों के प्रतियोगिता-स्थल तक आने-जाने के लिए परिवहन, चिकित्सा तथा सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय रायसेन में 65वीं राज्य स्तरीय शालेय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता (19 वर्ष आयु वर्ग बालक/बालिका) का आयोजन 02 से 06 नवम्बर तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी 02 नवम्बर को अपरान्ह 03.30 बजे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर रायसेन में करेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न संभागों से लगभग 240 बालक-बालिकाएँ शामिल हो रहे हैं।

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का किया निरीक्षण

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन का निरीक्षण किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने क्लास रूम, लायब्रेरी तथा स्कूल परिसर में किए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा प्राचार्य डॉ. आनंद शर्मा से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं के संबंध में निर्देश भी दिए।
 
  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!