खेल मंत्रालय ने ओलंपिक से पहले लक्ष्य और सिंधू की विदेश में ट्रेनिंग को स्वीकृति दी

नयी दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू ओलंपिक की तैयारियों के लिए क्रमश: फ्रांस और जर्मनी में ट्रेनिंग करेंगे। खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने दोनों खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता देने को स्वीकृति दी।

लक्ष्य ने फ्रांस के मार्सिले में 12 दिवसीय ट्रेनिंग सत्र के लिए वित्तीय सहायता मांगी थी। पेरिस में पुरुष एकल स्पर्धा में भाग लेने वाले लक्ष्य ओलंपिक से पहले आठ से 21 जुलाई तक अपने कोच और सहयोगी स्टाफ के साथ द हाले डेस स्पोर्ट्स पार्सेमेन में ट्रेनिंग लेंगे।

सिंधू का प्रस्ताव जर्मनी के सारब्रुकेन में हरमन-न्यूबर्गर स्पोर्ट्सशुल में ट्रेनिंग के लिए था। पेरिस जाने से पहले वह अपने कोच और सहयोगी स्टाफ के साथ वहां एक महीने से अधिक समय तक अभ्यास करेंगी।

मंत्रालय ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मंत्रालय ने उनके हवाई किराए, रहने-खाने के खर्चे, स्थानीय परिवहन शुल्क, वीजा शुल्क, शटलकॉक के खर्चे को मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत स्वीकृति दी है।’’

बैठक के दौरान एमओसी ने टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला और तीरंदाज तिशा पुनिया के उपकरण खरीदने के प्रस्तावों और गोल्फर अदिति अशोक तथा तैराक आर्यन नेहरा के विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए सहायता के अनुरोध को भी मंजूरी दे दी।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘टॉप्स उनके हवाई किराए, रहने के खर्चे, स्थानीय परिवहन लागत और आर्यन के उपकरण और अदिति के कैडी की फीस का खर्च उठाएगा।’’

एमओसी ने टेबल टेनिस खिलाड़ी हरमीत देसाई और महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम को टॉप्स कोर ग्रुप में शामिल किया और पहलवान निशा (68 किग्रा) तथा रितिका (76 किग्रा) को कोर ग्रुप में शामिल करने को भी मंजूरी दी।

एमओसी ने उभरते हुए गोल्फ खिलाड़ी कार्तिक सिंह को भी टॉप्स डेवलपमेंट ग्रुप में शामिल किया जिसमें ध्यान लॉस एंजिल्स और ब्रिसबेन में क्रमश: 2028 और 2032 में होने वाले ओलंपिक पर होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!