भारत की महिला और पुरुष जूनियर हॉकी टीमें हारीं

ब्रेडा : भारत की पुरुष और महिला जूनियर हॉकी टीमों को बुधवार को यहां यूरोप के मौजूदा दौरे पर बेल्जियम की टीमों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

भारत की दोनों जूनियर टीमों को बेल्जियम की टीमों के खिलाफ 2-3 के समान अंतर से हार मिली। महिला टीम के लिए दोनों गोल बिनिमा धान (49वें और 58वें मिनट) ने किए जबकि पुरुष टीम के लिए दोनों गोल कप्तान रोहित (44वें और 57वें मिनट) ने दागे।

महिला टीम अगला मैच 24 मई को एंटवर्प में बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी जबकि पुरुष टीम को गुरुवार को ही ब्रेडा में ब्रेडेस हॉकी वेरेनिगिंग पुश से भिड़ना है।

मनदीप सिंह और ललित कुमार के बेहतरीन गोलों के बाद श्रीजेश की जाबांज गोलकीपिंग की बदौलत भारत ने एक रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ शूटआउट में 5-4 से रोमांचक जीत हासिल की।

मनदीप सिंह (11′) और ललित कुमार उपाध्याय (55′) ने भारत के लिए एक-एक गोल किया, जबकि लुकास मार्टिनेज (20′) और टॉमस डोमेने (60′) ने गोल कर मैच को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया और मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट में चला गया।

भारत ने सतर्क शुरुआत करते हुए अर्जेंटीना को स्ट्राइकिंग सर्कल में आसानी से घुसने नहीं दिया। दूसरी ओर टीम के फारवर्ड ने एक चतुर रणनीति बनाई और अर्जेंटीना के रक्षकों को गलतियाँ करने के लिए मजबूर किया।

रणनीति काम कर गई और मनदीप सिंह (11′) ने पहले क्वार्टर में चार मिनट शेष रहते हुए करीब से गोल करके भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारत ने पहला क्वार्टर 1-0 की बढ़त के साथ समाप्त किया।

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में, भारत ने शुरुआती मिनटों में आक्रामक शुरुआत की उन्होंने लगातार हमलों से अर्जेंटीना की रक्षा पंक्ति पर दबाव डाला और गेंद पर अधिक कब्ज़ा किया।

हालाँकि अर्जेंटीना ने इस बीच मिले पेनल्टी कॉर्नर पर लुकास मार्टिनेज (20′) के जरिये बराबरी कर ली।

भारत ने पांच मिनट शेष रहते पेनाल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन वह इस मौके का फायदा नहीं उठा सका।
हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर था।

तीसरा क्वार्टर में दोनो टीमों के एक दूसरे पर हमले किये मगर गोल में तब्दील करने में असफल रहे।

समय समाप्त होने में 15 मिनट शेष रहते भारत ने अर्जेंटीना पर अधिक दबाव बनाना शुरू कर दिया, नतीजन भारत ने ललित कुमार उपाध्याय (55′) के माध्यम से 2-1 की बढ़त ले ली।

एक मिनट शेष रहने पर, अर्जेंटीना ने पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया और टॉमस डोमेने (60′) के माध्यम से खेल में वापसी की, जिन्होंने नेट के पीछे से गोल किया और मैच शूटआउट में चला गया।

भारत का अगला मैच 24 मई को बेल्जियम से होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!