भारत के कोच पद के लिए आवेदन नहीं किया, करूंगा भी नहीं: एंडी फ्लावर

अहमदाबाद:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर की भारतीय कोच पद के लिए दावेदारी पेश करने की कोई योजना नहीं है। जिंबाब्वे के इस पूर्व कप्तान ने आईपीएल प्लेऑफ से अपनी टीम के बाहर होने के बाद इसकी पुष्टि की।

राहुल द्रविड़ टी20 विश्व कप के बाद भारत के मुख्य कोच का पद छोड़ देंगे और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 27 मई तक नए कोच के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

फ्लावर ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैंने आवेदन नहीं किया है। मैं आवेदन नहीं करूंगा। मैं फिलहाल फ्रेंचाइजी लीग से जुड़कर खुश हूं।’’

माना जा रहा है कि गौतम गंभीर से संपर्क किया गया है लेकिन ना तो भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और ना ही बीसीसीआई के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है।

इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सफल कोच रहे फ्लावर के मार्गदर्शन में 2012 में एलिस्टेयर कुक की अगुआई वाली टीम ने भारत में टेस्ट श्रृंखला जीती थी। फ्लावर इससे पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स के कोच रह चुके हैं और दुनिया भर में कई अन्य फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टीम के लिए साल में 10 महीने काम करने पर इस समय वह विचार नहीं कर रहे।

फ्लावर ने कहा, ‘‘मैं कुछ बेहतरीन संगठनों के साथ काम कर रहा हूं इसलिए मैं इस समय इससे बहुत खुश हूं।’’

आरसीबी के मुख्य कोच फ्लावर ने कहा, चिन्नास्वामी में हमें विशिष्ट कौशल वाले गेंदबाजों की जरूरत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने आईपीएल एलिमिनेटर में हार के साथ अपनी टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद कहा कि चिन्नास्वामी में लगातार टी20 मैच जीतने के लिए केवल तेज गति कभी पर्याप्त नहीं होगी और उनकी टीम को अलग-अलग कौशल वाले गेंदबाजों की जरूरत होगी जो एक विशिष्ट योजना को अंजाम दे सकें।

आरसीबी ने टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार छह जीत के साथ ‘एलिमिनेटर’ के लिए क्वालीफाई किया। टीम ने हालांकि अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी में अधिकांश मैच गंवा दिए क्योंकि उसके तेज गेंदबाजों- मोहम्मद सिराज (इकोनॉमी रेट 9.18), लॉकी फर्ग्युसन (इकोनॉमी रेट 10.62), यश दयाल (इकोनॉमी रेट 9.14), रीस टॉपले (इकोनॉमी रेट 11.200)- में से कोई भी प्रभावशाली नहीं रहा। स्पिनर कर्ण शर्मा (इकोनॉमी रेट 10.58) भी महंगे साबित हुए।

फ्लावर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद कहा, ‘‘आपको (एम) चिन्नास्वामी (स्टेडियम) में निश्चित रूप से बेहद कुशल गेंदबाजों की जरूरत है। वहां सिर्फ गति ही जवाब नहीं है। आपको कुशल, बुद्धिमान गेंदबाजों और ऐसे लोगों की जरूरत है जो चिन्नास्वामी में खास योजनाओं के मुताबिक गेंदबाजी कर सकें।’’

अगले आईपीएल से पहले होने वाली बड़ी नीलामी के दौरान फ्लावर चाहते हैं कि आरसीबी खास तरह के खिलाड़ियों को चुने। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अभी उस बारे में बात नहीं करना चाहता – मैं अब भी इस मैच में जो हुआ उसे पचाने की कोशिश कर रहा हूं। (लेकिन) मुझे लगता है कि चिन्नास्वामी में कुछ खास गुण हैं जिनका हमें फायदा उठाने की जरूरत है।’’

बल्लेबाजी में फ्लावर बेहतर ‘पावर गेम’ वाले खिलाड़ी चाहते हैं जो लय बनाए रख सकें। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी ने देखा है कि पावर गेम ने हाल ही में टी20 क्रिकेट को कैसे प्रभावित किया है। बल्लेबाजी में आपको निश्चित रूप से उस तरह के बल्लेबाजों की जरूरत है जो लय बनाए रख सकें।’’

फ्लावर ने ‘इंपेक्ट प्लेयर’ नियम का समर्थन करते हुए कहा कि यह दो भारतीय खिलाड़ियों को एक मैच में खेलने की अनुमति देता है। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें निश्चित रूप से कुछ सकारात्मकताएं हैं। अब एक अतिरिक्त भारतीय खेल रहा है और यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी बात है।’’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!