पोंटिंग ने भारत के मुख्य कोच का प्रस्ताव ठुकराया, कहा, मेरी जीवनशैली में फिट नहीं बैठता

नयी दिल्ली:  ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने खुलासा किया है कि जल्द ही खाली होने वाले भारत के मुख्य कोच के पद के लिए उनसे संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने इस पेशकश को अस्वीकार कर दिया क्योंकि यह अभी उनकी ‘जीवनशैली’ में फिट नहीं बैठता।

हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच के रूप में सात सत्र पूरे करने वाले पोंटिंग इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम टी20 कोच रह चुके हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि भारतीय कोच के पद के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से कोई सुझाव आया था या नहीं।

पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से कहा, ‘‘आईपीएल के दौरान कुछ आमने-सामने की बातचीत हुई थी, ताकि पता चल सके कि इस पद में मेरी दिलचस्पी है या नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रीय टीम का सीनियर कोच बनना पसंद करूंगा लेकिन मेरे जीवन में अन्य चीजें हैं और मैं घर पर कुछ समय बिताना चाहता हूं…हर कोई जानता है कि अगर आप भारतीय टीम के साथ काम करोगे तो आप आईपीएल टीम में शामिल नहीं हो सकते।’’

पोंटिंग ने कहा, ‘‘इसके अलावा राष्ट्रीय मुख्य कोच साल में 10 या 11 महीने की नौकरी है, और मैं इसे करना चाहता हूं, यह अभी मेरी जीवनशैली और उन चीजों में फिट नहीं बैठता है जिन्हें मैं वास्तव में करना पसंद करता हूं।’’

पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे के साथ इस प्रस्ताव पर चर्चा की और वह भारत आने के लिए तैयार लग रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे परिवार और मेरे बच्चों ने पिछले पांच सप्ताह आईपीएल में मेरे साथ बिताए हैं और वे हर साल यहां आते हैं और मैंने अपने बेटे को इसके बारे में बताया।’’

पोटिंग ने कहा, ‘‘मैंने कहा, ‘‘पापा को भारतीय कोच की नौकरी की पेशकश की गई है’ और उसने कहा, ‘बस इसे स्वीकार कर लीजिए पापा, हम अगले कुछ वर्षों के लिए वहां जाना पसंद करेंगे’।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे वहां रहना और भारत में क्रिकेट की संस्कृति को कितना पसंद करते हैं लेकिन अभी यह शायद मेरी जीवनशैली में पूरी तरह से फिट नहीं बैठता।’’

कुछ अन्य हाई प्रोफाइल नाम जैसे कि चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग, लखनऊ सुपर जाइंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर (मार्गदर्शक) गौतम गंभीर को भी संभावित उम्मीदवारों के रूप में देखा जा रहा है। अगले महीने भारत के टी20 विश्व कप अभियान के बाद राहुल द्रविड़ मुख्य कोच का पद छोड़ देंगे। बीसीसीआई ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 मई तय की है।

पोंटिंग ने कहा, ‘‘मैंने कुछ अन्य नामों को भी चर्चा में देखा है। जस्टिन लैंगर का नाम कल चर्चा में आया, स्टीफन फ्लेमिंग का नाम भी थोड़ा चर्चा में आया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में गौतम गंभीर का नाम भी चर्चा में आया है। लेकिन मुझे लगता है कि मैंने जो कारण बताएं हैं उनके कारण मेरे लिए यह संभव नहीं है।’’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!