शिवराज बोले – कहीं ऐसा तो नहीं कि सिमी जैसे तत्व फिर से एक्टिव होने लगे हों

भोपाल. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खुजनेर की घटना बेहद चिंताजनक है। भोपाल में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे कार्यक्रम में अराजक तत्व धारदार हथियार लेकर घुस आएं और बेटियों तक की पिटाई कर दें, ऐसा देश में पहली बार हुआ। उन्होंने कहा कि इस घटना की गहरी जांच होनी चाहिए। ताकि ऐसी घटना दोहराई न जा सके। 

उन्होंने कहा- इस घटना को मैं साम्प्रदायिक नहीं मानता हूं। ये अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश है, बच्चे और बेटियों को पीट दिया जाए। ऐसा राष्ट्रीय पर्व पर पहले कभी नहीं हुआ। ये कौन लोग थे, जो साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ना चाहते थे। 

बच्चों को बचाने वालों पर हटे मुकदमा 
शिवराज ने कहा कोई आश्वस्त है कि अब प्रदेश में दूसरी सरकार आ गई है, अब हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा। कहीं ऐसा तो नहीं कि सिमी जैसे तत्व तो फिर से एक्टिव होने लगे हों, जो आतंक और अराजकता का माहौल बनाना चाहते हों। सरकार को इन पर सख्त कार्रवाई की जाए, बच्चों को बचाने आए लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की जरूरत नहीं है। 

गाय आस्था और श्रद्धा का विषय 
गाय आस्था और श्रद्धा का विषय है। कमलनाथ जी गाय को राजनीतिक मुद्दा न बनाएं। मैं उनके गोशाला खोलने के कदम का स्वागत करता हूं, लेकिन साथ ही यह भी जरूरी है कि गायों के दाने, पानी, भूसे का समुचित इंतजाम हो। वरना गो माता की असमय मौत हो जाती है।

ये हुआ था खुजनेर में 
राजगढ़ जिले के खुजनेर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान दो समूहों में झड़प हो गई थी। प्रशासन ने पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी थी। असल में हुआ ये कि गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में स्कूली बच्चे गदर फिल्म के एक गाने पर डांस कर रहे थे, डांस के दौरान कुछ लोगों ने देश विरोधी नारे लगा दिए। इसके बाद देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। कुछ उपद्रवियों ने कार्यक्रम में कुर्सियों की तोड़फोड़ कर दी। इसी बीच एक विशेष संप्रदाय के लोग हथियार लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और डांस कर रहे बच्चों पर हमला कर दिया। कई बच्चों को चोट आई हैं। 
 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!