फैजाबाद में कई अपनों ने ही नहीं दिया भाजपा का साथ, जैसे को तैसा की रणनीति पर हुआ काम

फैजाबाद संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के रूझानों की भाजपा संगठन की ओर से की गई समीक्षा में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इस रिपोर्ट कार्ड से यह साफ हो गया है कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कम होने के पीछे कई ”अपनों” की ओर से साथ न दिया जाना प्रमुख वजह है। इस दौरान जैसे को तैसा की रणनीति पर काम हुआ। पिछले विधानसभा चुनाव से सबक लेकर असहयोग की गुपचुप योजना को अंजाम दिया गया।अयोध्या जिले की यह संसदीय सीट भाजपा की प्रतिष्ठा से सीधे तौर पर अरसे से जुड़ी हुई है। अब जबकि नव्य और भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है तो यहां के चुनाव परिणामों पर देश-दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। पूरे देश में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पहले चरण से लेकर अभी तक भाजपा के दिग्गजों की हर रैली में राम मंदिर की गूंज सुनाई दे रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 500 वर्ष के बाद राम मंदिर के निर्माण को प्रमुख उपलब्धि के तौर पर पेश कर रहे हैं। इतना ही नहीं रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस समेत विपक्ष के कई नेताओं के न जाने को भाजपा ने बड़ा मुद्दा बनाकर सनातन के अपमान से जोड़ दिया है।

इन सबके बीच यहां के चुनाव में वोटिंग के दिन जब मतदाताओं की उदासीनता कम मत प्रतिशत के रूप में सामने आई तो इसे स्थानीय पदाधिकारियों के साथ पार्टी नेतृत्व ने भी गंभीरता से लिया है। इसके बाद पिछले दो दिनों से इसके कारण तलाशे जा रहे हैं। इस दौरान पता चला कि फैजाबाद संसदीय सीट के कई विधानसभा क्षेत्रों में जिन पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी थी, उन्होंने वोटरों को घर से बाहर निकलकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने में हीलाहवाली की। ऐसा ही उनके समर्थकों ने भी किया। हालांकि भाजपा संगठन पर करीब की नजर रखने वाले जानकार बताते हैं कि यह सब अनायास ही नहीं हुआ। इसके पीछे जो बोया है, आखिर उसे काटना तो पड़ेगा की कहावत चरितार्थ हो रही है। जिन क्षत्रपों ने लोकसभा चुनाव में उदासीनता दिखाई, उन्हें भी इसी तरह के कटु अनुभव विधानसभा चुनाव में हुए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!