मध्य प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ, जब हाईकोर्ट की ग्वालियर पीठ के कोर्ट रूम में एक छात्रा की कॉपी जांची गई

ग्वालियर मध्य प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है, जब हाईकोर्ट के कोर्ट रूम में एक छात्रा की कॉपी जांची गई। छात्रा ने डबल बेंच का दरवाजा पास हो जाने की उम्मीद से खटखटाया था लेकिन उसे तगड़ा झटका लगा, जब वह दोबारा तीन नंबर से फेल हो गई। इसके बाद अदालत नाराज हुई और उसने छात्रा पर जुर्माना लगा दिया।

एनाटॉमी में फेल हो गई थी छात्रा
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दतिया मेडिकल कॉलेज की छात्रा आकांक्षा गहलोत एनाटॉमी विषय में फेल हो गई थी। उसने अपनी कॉपी को दोबारा से चेक किए जाने की मांग की थी। इसके लिए उसने सिंगल बेंच के समक्ष याचिका दाखिल की थी। सिंगल बेंच ने याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद छात्रा ने डबल बेंच का रुख किया था।

गजराजा मेडिकल कॉलेज का मामला
इस छात्रा की याचिका को हाईकोर्ट की ग्वालियर पीठ की डबल बेंच ने स्वीकार कर लिया था। जस्टिस विवेक रसिया और जस्टिस राजेंद्र कुमार बानी की डिवीजन बेंच ने छात्रा की कॉपी जांचने के लिए गजराजा मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अखिलेश त्रिवेदी को बुलाया था। ऐसा पहली बार हो रहा था कि किसी मेडिकल कॉलेज का प्रोफेसर कोर्ट रूम में कॉपी जांचने पहुंचा था। इसके बाद कोर्ट रूम में ही कॉपी जांची जाने लगी।

अब छात्रा को हर्जाना भी देना होगा
प्रोफेसर डॉ. अखिलेश त्रिवेदी ने ओएसडी कक्ष में आकांक्षा की कॉपी और प्रश्न पत्र का अवलोकन किया। उन्होंने अदालत को बताया कि दो फीसदी प्रश्न के जवाब में आधा आधा अंक और दिया जा सकता है, लेकिन छात्रा आकांक्षा गहलोत को पास होने के लिए अभी भी फिर भी तीन नंबर चाहिए। इस रीचेकिंग में छात्रा तीन नंबर से फेल हो गई। इसके बाद अदालत ने छात्रा को हर्जाना भरने के आदेश जारी करने के साथ उसकी अपील खारिज कर दी।

  • सम्बंधित खबरे

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापमं फर्जीवाड़ा: 28 जुलाई से शुरू होगी कोर्ट में ट्रायल, अब तक 8 आरोपियों की हो चुकी है मौत

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले में 28 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू होगी। विशेष न्यायाधीश विशाल अखंड की अदालत इस केस की सुनवाई करेगी।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!