जबलपुर की होनहार बेटी अश्विनी की भयानक सड़क दुर्घटना में मौत, पुणे के बिगडै़ल रईसजादे ने चढ़ाई कार, लोगों ने लगाई न्याय की गुहार

जबलपुर. शहर की होनहार बेटी अश्विनी कोष्टा और उनके मित्र अनीश अवधिया को पुणे के एक बिगडै़ल रईसजादे की वजह से जान गवानी पड़ी. नाबालिग रईसजादा 12th क्लास में पास होने का जश्न मना रहा था और जमकर शराब पिया हुआ था, जिसके बाद उसने अपनी लग्जरी पोर्शे कार से सड़क पर जा रही अश्विनी और अनीश को तेज रफ्तार में उड़ा दिया. हादसा इतना भयानक था कि अश्विनी कोष्टा टक्कर से 20 फीट तक उछल गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अनीश ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिसके बाद लोगों ने बिगडै़ल रईसजादे को कार से निकालकर जमकर पीटा.

खाना खाकर घर जा रही थी अश्विनी

जबलपुर के सैनिक सोसायटी मैं रहने वाले सुरेश कुमार कोष्टा की बेटी अश्विनी पुणे में रहकर जानीमानी आईटी कंपनी में जॉब कर रही थी. उसने हाल ही में एमेजॉन से स्विच कर जॉनसंस ज्वॉन की. रविवार रात वह अपना काम खत्म करके मित्र अनीश अवधिया के साथ डिनर कर एक रेस्टोरेंट से निकल रही थी. इसी दौरान कल्याणी नगर के पास एक बेलगाम कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी. हादसा इतना भयानक था कि इस घटना में अश्विनी और उसके दोस्त अनीश की मौके पर ही मौत हो गई जिस कार ने यह टक्कर मारी थी वह बेहद महंगी पोर्शे कार है जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रु बताई जा रही है और इसे पुणे का एक बिगड़ैल रईसजादा चला रहा था.

जबलपुर लाया गया अश्विनी का शव

अश्विनी की मृत देह एक एंबुलेंस से जबलपुर लाई गई. यहां अपनी होनहार बेटी का शव देखकर परिवार बुरी तरह से विचलित हो गया. अश्विनी के पिता बेटी का शव देखकर फूट-फूटकर रोए. परिवार के लोगों का कहना है कि इस मामले में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. अश्विनी जबलपुर के महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की एक्स स्टूडेंट रही हैं. उनकी इस असमय मौत और सोशल मीडिया पर सामने आए हादसे के वीडियो से स्कूल व टीचर्स में शोक की लहर है. जबलपुर की टीचर्स ने अश्विनी के लिए न्याय की और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. स्कूल टीचर परविंदर कौर ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर लिखा, ” हमारे प्यारी एक्स स्टूडेंट और आईटी एम्प्लॉई अश्विनी कोष्टा के असामयिक निधन पर जो वेदना है, उसे व्यक्त करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हो सकते. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उन्हें न्याय मिले. हम अश्विनी कोष्टा और अनीश अवधिया के लिए न्याय चाहते हैं.”

आरोपी को मिले कठोर सजा, पूरे देश में आक्रोश

सोशल मीडिया पर इस घटना की विचलित कर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं. बिगडै़ल रईसजादे की कार से अश्विनी कोष्टा और अनीश को इतनी जोरदार टक्कर लगी थी कि उनकी बॉडी क्षतविक्षत हो गई थी. वहीं एक्सीडेंट के बाद पुणे के किशोर न्यायालय ने थोड़ी ही देर में आरोपी लड़के को जमानत दे दी. जमानत में कोर्ट ने आरोपी को ट्रैफिक पुलिस के साथ रहकर एक्सीडेंट पर निबंध लिखने की मामूली सजा सुनाई, जिससे लोग काफी आक्रोशित हैं. सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि नाबालिग आरोपी पुणे के एक बड़े बिल्डर का लड़का है सिर्फ इसी वजह से उसे मामूली सजा देकर छोड़ दिया गया, या किसी राजनीतिक रसूख के चलते? कारण जो भी हो पर ऐसे मामलों में भी कठोर सजा देने की मांग उठने लगी है, जिससे अश्विनी और अनीश जैसे बेकसूर किसी बिगडै़ल रईसजादे की वजह से बलि न चढ़ जाएं.

  • सम्बंधित खबरे

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    जबलपुर आईजी को SC से जमानत खारिज होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने तलब कर लगाई फटकार

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर आईजी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज वाले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना भारी पड़ गया।  इस मामले में हाईकोर्ट ने आईजी को कोर्ट…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!